बिजनेस

Bank Holiday Today: आज बुधवार 27 मई 2026 को कहां-कहां बंद हैं बैंक और क्यों? दूर करें कंफ्यूजन

Bank Holiday Today: आज बुधवार 27 मई 2026 है। आज कई राज्यों में बैंक बंद हैं। इसलिए बैंक जाने से पहले जान लीजिए आपके राज्य में बैंक बंद तो नहीं है (kya aaj bank band hai) या (Kya Aaj Bank Khula hai)। बैंक से जुड़ी खबरें (bank se judi khabren) जानने के लिए यहां RBI की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देखें।

Image

जानें आज बैंक बंद है या खुला है (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Bank Holiday Today : आज बुधवार 27 मई 2026 है। देश के कई राज्यों में आज बकरीद (Bakrid Bank Holiday) की वजह से बैंक बंद हैं। कई राज्यों आज बकरीद की छुट्टी नहीं है। इसलिए वहां बैंक खुले हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के छुट्टी कैलेंडर के अनुसार पूरे देश में एक साथ बैंक बंद नहीं होते। यानी जब कुछ राज्यों में बैंक बंद रहते हैं, तब अन्य राज्यों में बैंक खुले भी हो सकते हैं। इसी वजह से बैंक जाने से पहले RBI द्वारा जारी छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लेनी चाहिए। RBI हर साल छुट्टियों की एक डिटेल लिस्ट जारी करता है, जिसमें यह बताया जाता है कि किस दिन, किस राज्य या शहर में और किस कारण से बैंक बंद रहेंगे। इसलिए किसी भी जरूरी काम के लिए बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देखें। आइए जानते हैं आज कहां-कहां बैंक बंद हैं।

Bank holiday: आज 27 मई 2026 को यहां बंद रहेंगे बैंक

बकरीद (ईद-उज-जुहा) की छुट्टी के कारण त्रिपुरा, गुजरात, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, उत्तराखंड, असम, आंध्र प्रदेश, मणिपुर, जम्मू, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बैंक बंद रहेंगे।

Bank holiday: 28 मई 2026 को बैंक की छुट्टी

28 मई, 2026 को बकरीद (ईद-उल-ज़ुहा) मनाने के लिए मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, राजस्थान, जम्मू और श्रीनगर, गोवा, मेघालय और बिहार में बैंक बंद रहेंगे।

बकरीद के लिए सभी राज्यों में बैंक की एक जैसी छुट्टी क्यों नहीं होती?

कई अन्य त्योहारों की तरह, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) बकरीद के लिए भी बैंकों को बंद रखने का निर्देश देता है। ध्यान दें कि इसकी सही तारीख चांद दिखने पर निर्भर करती है; राज्यों के हिसाब से छुट्टियों की लिस्ट को अपडेट किया जाता है ताकि यह पक्का हो सके कि बैंक की छुट्टी त्योहार के पहले दिन होगी या दूसरे दिन।

Bank Holiday: मई 2026 की बाकी बैंक छुट्टियां

तारीखदिनछुट्टीप्रभावित राज्य
27 मई, 2026बुधवारईद-उल-अजहा (बकरी ईद)त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, असम, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल, नई दिल्ली, गोवा, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड
28 मई, 2026गुरुवारईद-उल-अजहा जारी (बकरी ईद)मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, राजस्थान, जम्मू और श्रीनगर, गोवा, मेघालय तथा बिहार
31 मई, 2026रविवारसाप्ताहिक avकाश (रविवार)सम्पूर्ण भारत

बैंक अवकाश के दौरान भले ही बैंक शाखाएं बंद रहती हैं, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं बिना किसी रुकावट के जारी रहती हैं। ग्राहक एटीएम से नकदी निकाल सकते हैं, यूपीआई के जरिए भुगतान कर सकते हैं और इंटरनेट व मोबाइल बैंकिंग का उपयोग 24x7 कर सकते हैं। यानी छुट्टियों के दिन भी सभी ऑनलाइन बैंकिंग सुविधाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहती हैं।

हर साल की शुरुआत में Reserve Bank of India (RBI) बैंक छुट्टियों की आधिकारिक सूची जारी करता है। इस सूची में राष्ट्रीय अवकाश, राज्यों के प्रमुख त्योहार, सभी रविवार और हर महीने के दूसरे व चौथे शनिवार शामिल होते हैं। इससे ग्राहकों को अपने बैंकिंग कार्य पहले से योजना बनाकर करने में सुविधा मिलती है। RBI छुट्टियों को मुख्य रूप से परक्राम्य लिखत अधिनियम अवकाश, RTGS अवकाश और बैंक खातों के समापन से जुड़े अवकाश जैसी श्रेणियों में बांटता है।

देशभर में बैंक प्रत्येक रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इसके अलावा, राष्ट्रीय, धार्मिक और क्षेत्रीय त्योहारों के अवसर पर भी बैंक अवकाश घोषित किया जाता है। चूंकि अलग-अलग राज्यों में छुट्टियां अलग हो सकती हैं, इसलिए बैंक जाने से पहले अपने राज्य की छुट्टियों की जानकारी जरूर जांच लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article