बिजनेस

Bank Holiday Today: क्या आज शनिवार 28 मार्च 2026 को बैंक बंद हैं या खुले हैं? दूर करें कंफ्यूजन

Saturday Bank Holiday Today: आज शनिवार 28 मार्च 2026 है। शनिवार को लेकर अक्सर बैंक जाने वालों में कन्फ्यूजन रहता है कि इस शनिवार बैंक खुले हैं या बंद हैं। हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं, जबकि बाकी शनिवारों को बैंक खुले रहते हैं। इसलिए बैंक जाने से पहले यहां जान लीजिए आज बैंक बंद तो नहीं है (kya aaj bank band hai) या (Kya Aaj Bank Khula hai)। बैंक से जुड़ी खबरें (bank se judi khabren) के लिए यहां RBI की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें।

Image

आज बैंक बंद हैं या नहीं देखें छुट्टियों की लिस्ट (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Saturday Bank Holiday Today: आज शनिवार, 28 मार्च 2026 है। बैंकिंग से जुड़े कई जरूरी कामों के लिए लोगों को बैंक जाना पड़ता है और खासतौर पर नौकरीपेशा लोग शनिवार को अपने काम निपटाना पसंद करते हैं क्योंकि अधिकांश दफ्तरों में वीकेंड पर छुट्टी रहती है। ऐसे में अक्सर यह सवाल उठता है कि शनिवार को बैंक खुले हैं या बंद। नियमों के मुताबिक, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं, जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं। इसलिए बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लेनी चाहिए। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल बैंकों की आधिकारिक छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है, जिसमें अलग-अलग राज्यों और शहरों के अनुसार छुट्टियों की जानकारी दी जाती है। इसलिए बैंक से जुड़े कामों की योजना बनाने से पहले ताजा अपडेट और छुट्टियों की लिस्ट की जरूरी देखनी चाहिए। आइए जानते हैं आज शनिवार को बैंक बंद हैं या नहीं।

Bank Holiday Today: आज शनिवार को बैंक बंद हैं

आज शनिवार 28 मार्च 2026 है। यह मार्च महीने का चौथा शनिवार है। RBI की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक बैंक आमतौर पर दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इन दोनों शनिवार को छोड़कर तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं, जब तक कि कोई त्योहार या छुट्टी का ऐलान न किया जाए। इससे साफ होता है कि आज देश भर में बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holiday: मार्च 2026 की बाकी बैंक छुट्टियां

तारीखदिनछुट्टी का कारणकहां-कहां बैंक बंद रहेंगे
28 मार्च 2026शनिवारचौथा शनिवार (बैंक हॉलिडे)सभी राज्य
29 मार्च 2026रविवारसाप्ताहिक छुट्टी (रविवार)सभी राज्य
31 मार्च 2026मंगलवारमहावीर जन्मकल्याणक / महावीर जयंतीगुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड

Bank Holiday: छुट्टियों के दौरान भी कर सकते हैं डिजिटल बैंकिंग

हालांकि बैंक छुट्टियों में ब्रांच बंद रहती हैं, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह सक्रिय रहती हैं। ग्राहक एटीएम से कैश निकाल सकते हैं, यूपीआई के जरिये भुगतान कर सकते हैं और इंटरनेट या मोबाइल बैंकिंग का आसानी से उपयोग कर सकते हैं। यानी रोजमर्रा के ऑनलाइन लेनदेन बिना किसी बाधा के चलते रहते हैं।

Bank Holiday: RBI जारी करता है छुट्टियों की आधिकारिक लिस्ट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल की शुरुआत में पूरे वर्ष के लिए बैंक छुट्टियों की आधिकारिक लिस्ट जारी करता है। इसमें राष्ट्रीय अवकाश, क्षेत्रीय त्योहार, सभी रविवार और हर महीने के दूसरे व चौथे शनिवार शामिल होते हैं, जिससे लोग अपने बैंकिंग कार्य पहले से प्लान कर सकते हैं।

Bank Holiday: तीन श्रेणियों में होती हैं बैंक छुट्टियां

RBI बैंक छुट्टियों को तीन मुख्य श्रेणियों में विभाजित करता है। परक्राम्य लिखत अधिनियम (Negotiable Instruments Act) के तहत अवकाश, आरटीजीएस (RTGS) अवकाश, और बैंक खातों के बंद होने से संबंधित अवकाश।

Bank Holiday: इन दिनों बैंक बंद रहते हैं

भारत में बैंक हर रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय, धार्मिक और क्षेत्रीय त्योहारों पर भी बैंक अवकाश होता है। अलग-अलग राज्यों में त्योहारों के अनुसार छुट्टियों की तिथियां भिन्न हो सकती हैं, इसलिए बैंक जाने से पहले स्थानीय छुट्टियों की सूची जरूर देख लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article