बिजनेस

Bank Holiday Today: क्या आज शनिवार 24 जनवरी 2026 को बैंक बंद हैं या खुले हैं? दूर करें कंफ्यूजन

Saturday Bank Holiday Today: आज शनिवार 24 जनवरी 2026 है। अक्सर बैंक ग्राहकों के बीच कन्फ्यूजन रहता है कि आज बैंक खुले हैं या बंद। आमतौर पर हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं, जबकि बाकी शनिवारों को बैंक खुले रहते हैं। इसी वजह से बैंक जाने से पहले यह जानना जरूरी है कि आज बैंक में छुट्टी है या नहीं (kya aaj bank band hai) या (Kya Aaj Bank Khula hai)। बैंक से जुड़ी खबरें (bank se judi khabren) के लिए यहां RBI की छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक करें।

Image

क्या आज शनिवार को बैंक बंद हैं (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Saturday Bank Holiday Today: लोगों को पैसे निकालने और कई जरूरी बैंकिंग कामों के लिए अक्सर बैंक जाना पड़ता है। खासकर नौकरीपेशा लोग वीकेंड यानी शनिवार को अपने बैंकिंग कामों को निपटाने की प्लानिंग करते हैं। लेकिन शनिवार को लेकर अक्सर मन में कंफ्यूजन बना रहता है कि आज बैंक बंद हैं (kya aaj bank band hai) या खुले हैं (Kya Aaj Bank Khula hai)। दरअसल, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं, जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं। ऐसे में बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लेनी चाहिए। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी करता है, जिसमें यह बताया जाता है कि किस तारीख को और किस राज्य में बैंक बंद रहेंगे। इसलिए बैंक जाने से पहले बैंक से जुड़ी खबरें (bank se judi khabren) या उस लिस्ट को देखना ना भूलें जहां छुट्टियों की जानकारी दी गई हो।

Bank Holiday Today: आज क्यों बंद हैं बैंक?

आज शनिवार 24 जनवरी 2026 है। यह जनवरी महीने का चौथा शनिवार है। RBI की गाइडलाइंस के अनुसार, बैंक आमतौर पर दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इन दोनों शनिवार को छोड़कर सभी शनिवार को बैंक खुले रहते हैं, जब तक कि कोई त्योहार या छुट्टी घोषित न हो।

Bank Holiday January 2026: जनवरी की बाकी छुट्टियां

छुट्टी की तारीखछुट्टी का दिनकहां बैंक बंद रहेंगेबैंक बंद रहने का कारण
24 जनवरी 2026शनिवारपूरे देश मेंमहीने का चौथा शनिवार
25 जनवरी 2026रविवारपूरे देश मेंसाप्ताहिक अवकाश
26 जनवरी 2026सोमवारदेश भर मेंगणतंत्र दिवस

Bank Holiday: डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी जारी

भले ही बैंक शाखाएं बंद रहें, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह से चालू रहेंगी। ग्राहक बिना किसी परेशानी के एटीएम से नकद निकाल सकते हैं, यूपीआई के जरिए भुगतान कर सकते हैं और इंटरनेट बैंकिंग व मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। यानी रोजमर्रा के सभी डिजिटल लेनदेन सामान्य रूप से चलते रहेंगे और किसी तरह की रुकावट नहीं आएगी।

Bank Holiday: RBI की सालाना बैंक छुट्टियां कब-कब

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) हर साल कैलेंडर वर्ष की शुरुआत में बैंक अवकाशों की सूची जारी करता है। इस सूची में राष्ट्रीय अवकाश, क्षेत्रीय त्योहार, सभी रविवार और हर महीने के दूसरे व चौथे शनिवार शामिल होते हैं, ताकि ग्राहकों को पहले से जानकारी मिल सके। RBI ने बैंक छुट्टियों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया है। परक्राम्य लिखत अधिनियम (Negotiable Instruments Act) के अंतर्गत अवकाश, रियल-टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) अवकाश और बैंकों के खाते बंद करने से संबंधित अवकाश।

Bank Holiday: बैंक कब रहते हैं बंद?

देशभर में सभी बैंक हर रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और धार्मिक त्योहारों के अवसर पर भी बैंकों में अवकाश रहता है। ये छुट्टियां राज्य के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं, क्योंकि हर राज्य की छुट्टियों की सूची अलग होती है। ऐसे में यदि आप बैंक शाखा में जाकर कोई जरूरी काम करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले अपने राज्य की बैंक छुट्टियों की सूची जरूर जांच लें। इससे आपका समय बचेगा और किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सकेगा।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article