बिजनेस

Bank Holiday Today: क्या आज शनिवार 10 जनवरी 2026 को बैंक बंद हैं या खुले हैं? दूर करें कंफ्यूजन

Saturday Bank Holiday Today: आज शनिवार 10 जनवरी 2025 है। अक्सर लोगों को यह समझने में कन्फ्यूजन रहता है कि आज बैंक खुले हैं या बंद। आमतौर पर हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं, जबकि बाकी शनिवारों को बैंक खुले रहते हैं। इसी वजह से बैंक जाने से पहले यह जानना जरूरी है कि आज बैंक में छुट्टी है या नहीं (kya aaj bank band hai) या (Kya Aaj Bank Khula hai)। बैंक से जुड़ी खबरें (bank se judi khabren) के लिए यहां RBI की छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक करें।

Image

क्या आज बैंक बंद है या खुला है (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Saturday Bank Holiday Today: लोगों को कैश निकालने और कई जरूरी बैंकिंग कामों के लिए अक्सर बैंक जाना पड़ता है। खासकर नौकरीपेशा लोग वीकेंड यानी शनिवार को अपने बैंकिंग कार्यों को निपटाना चाहते हैं। लेकिन शनिवार को लेकर अक्सर मन में कंफ्यूजन बना रहता है कि आज बैंक खुले रहेंगे या बंद (kya aaj bank band hai) या (Kya Aaj Bank Khula hai)। दरअसल, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं, जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं। ऐसे में बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लेनी चाहिए। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी करता है, जिसमें यह बताया जाता है कि किस तारीख को और किस राज्य में बैंक बंद रहेंगे। इसलिए बैंक जाने से पहले बैंक से जुड़ी खबरें (bank se judi khabren) या उस लिस्ट को देखें जहां छुट्टियों की जानकारी दी गई है।

Bank Holiday: आज क्यों बंद रहेंगे बैंक?

देश के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक 10 जनवरी (दूसरा शनिवार) को बंद रहेंगे। क्योंकि आज दूसरा शनिवार है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की अवकाश लिस्ट के अनुसार, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार तथा सभी रविवार को बैंक बंद रहते हैं। इस कारण 10 और 11 जनवरी (शनिवार–रविवार) को बैंकिंग सेवाएं शाखाओं में उपलब्ध नहीं होंगी। शनिवार (10 जनवरी) और रविवार (11 जनवरी) के बाद बैंक सोमवार (12 जनवरी) से सामान्य रूप से काम करेंगे। हालांकि, पश्चिम बंगाल में स्वामी विवेकानंद की जयंती के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

Bank Holiday January 2026: जनवरी की बाकी छुट्टियां

छुट्टी की तारीखछुट्टी का दिनकहां बैंक बंद रहेंगेबैंक बंद रहने का कारण
10 जनवरी 2026शनिवारपूरे देश मेंमहीने का दूसरा शनिवार
11 जनवरी 2026रविवारपूरे देश मेंसाप्ताहिक अवकाश
12 जनवरी 2026सोमवारपश्चिम बंगालस्वामी विवेकानंद जयंती
14 जनवरी 2026बुधवारगुजरात, ओडिशा, असम, अरुणाचल प्रदेशमकर संक्रांति / माघ बिहू
15 जनवरी 2026गुरुवारकर्नाटक, तमिलनाडु, सिक्किम, तेलंगाना, आंध्र प्रदेशपोंगल / उत्तरायण पुण्यकाल / मकर संक्रांति
16 जनवरी 2026शुक्रवारतमिलनाडुतिरुवल्लुवर दिवस
17 जनवरी 2026शनिवारतमिलनाडुउझावर थिरुनाल
18 जनवरी 2026रविवारपूरे देश मेंसाप्ताहिक अवकाश
23 जनवरी 2026शुक्रवारत्रिपुरा, ओडिशा, पश्चिम बंगालनेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती / सरस्वती पूजा / बसंत पंचमी
24 जनवरी 2026शनिवारपूरे देश मेंमहीने का चौथा शनिवार
25 जनवरी 2026रविवारपूरे देश मेंसाप्ताहिक अवकाश
26 जनवरी 2026सोमवारदेश भर मेंगणतंत्र दिवस

Bank Holiday: डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू

हालांकि शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह सक्रिय रहेंगी। ग्राहक एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई भुगतान और अन्य ऑनलाइन सुविधाओं का उपयोग बिना किसी रुकावट के कर सकते हैं। इस दिन भी आप ATM से पैसे निकाल सकते हैं, UPI के जरिए भुगतान कर सकते हैं। इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। यानी रोजमर्रा के डिजिटल लेनदेन बिना किसी रुकावट के चलते रहेंगे।

Bank Holiday: RBI की वार्षिक बैंक छुट्टी

RBI हर साल कैलेंडर वर्ष की शुरुआत में बैंक अवकाशों की सूची जारी करता है। इसमें राष्ट्रीय अवकाश, क्षेत्रीय त्योहार, सभी रविवार और महीने के दो शनिवार शामिल होते हैं, जिससे ग्राहकों को पहले से जानकारी मिल सके। RBI ने बैंक अवकाशों को तीन श्रेणियों में बांटा है, परक्राम्य लिखत अधिनियम (Negotiable Instruments Act) के तहत अवकाश, रियल-टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) अवकाश, बैंकों के खाते बंद करने से संबंधित अवकाश।

Bank Holiday: बैंक कब बंद रहते हैं?

अगर बैंक बंद रहने की बात करें, तो देशभर में रविवार और हर महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को सभी बैंक बंद रहते हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और धार्मिक त्योहारों के अवसर पर भी बैंकों में अवकाश रहता है। ये छुट्टियां राज्य के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं, क्योंकि हर राज्य का अपना छुट्टियों का कैलेंडर होता है। ऐसे में यदि आप बैंक शाखा में जाकर कोई जरूरी काम करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले अपने राज्य की बैंक छुट्टियों की सूची जरूर जांच लें। इससे समय की बचत होगी और किसी भी असुविधा से बचा जा सकेगा।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article