बिजनेस

Bank Holiday Today: क्या आज सोमवार 12 जनवरी 2026 को बैंक बंद हैं या खुले हैं, कहां और क्यों? दूर करें कंफ्यूजन

Bank Holiday Today: आज सोमवार 12 जनवरी 2026 है। सोमवार को हमेशा वर्किंग डे होता है। इसलिए आपके मन में कंफ्यूजन होगा कि क्या आज बैंक बंद हैं (kya aaj bank band hai) या खुले हैं (Kya Aaj Bank Khula hai)। इस कंफ्यूजन को दूर करने के लिए आपके बैंक जाने से पहले हम यहां RBI की छुट्टियों की लिस्ट दे रहे हैं। एक बार जरूर देखें (bank se judi khabren)।

bank se judi khabren, bank se judi jankari, bank holiday, bank holiday today, bank holiday in India, rbi holiday list

आज बैंक कहां और क्योंं बंद है, देखें आरबीआई की छुट्टी लिस्ट (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Bank Holiday Today: आज सोमवार 12 जनवरी 2026 है। आज कुछ राज्यों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। ऐसे में अगर आप बैंक जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की पूरी जानकारी जरूर ले लें। जनवरी महीने में बैंक से जुड़े काम करने वालों के लिए छुट्टियों की जानकारी होना बेहद जरूरी है, क्योंकि इस दौरान अलग-अलग कारणों से बैंकों में अवकाश है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) हर महीने पहले से बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट जारी करता है, जिसमें यह स्पष्ट किया जाता है कि किस दिन और किस राज्य या शहर में बैंक बंद रहेंगे। RBI की लिस्ट के अनुसार, आज यानी 12 जनवरी को भी कुछ जगहों पर बैंक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में अगर आप बैंक ब्रांच जाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले अपने शहर की छुट्टियों की जानकारी जरूर जांच लें।

Bank Holiday Today: 12 जनवरी को कहां और क्यों बंद रहेंगे बैंक?

RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक आज 12 जनवरी को पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, पश्चिम बंगाल को छोड़कर देश के बाकी सभी राज्यों में 12 जनवरी को बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। पश्चिम बंगाल में बैंकों में यह छुट्टी स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर दी गई है। आज स्वामी विवेकानंद की जयंती को पूरे देश में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

Bank Holiday January 2026: जनवरी की बाकी छुट्टियां

छुट्टी की तारीखछुट्टी का दिनकहां बैंक बंद रहेंगेबैंक बंद रहने का कारण
12 जनवरी 2026सोमवारपश्चिम बंगालस्वामी विवेकानंद जयंती
14 जनवरी 2026बुधवारगुजरात, ओडिशा, असम, अरुणाचल प्रदेशमकर संक्रांति / माघ बिहू
15 जनवरी 2026गुरुवारकर्नाटक, तमिलनाडु, सिक्किम, तेलंगाना, आंध्र प्रदेशपोंगल / उत्तरायण पुण्यकाल / मकर संक्रांति
16 जनवरी 2026शुक्रवारतमिलनाडुतिरुवल्लुवर दिवस
17 जनवरी 2026शनिवारतमिलनाडुउझावर थिरुनाल
18 जनवरी 2026रविवारपूरे देश मेंसाप्ताहिक अवकाश
23 जनवरी 2026शुक्रवारत्रिपुरा, ओडिशा, पश्चिम बंगालनेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती / सरस्वती पूजा / बसंत पंचमी
24 जनवरी 2026शनिवारपूरे देश मेंमहीने का चौथा शनिवार
25 जनवरी 2026रविवारपूरे देश मेंसाप्ताहिक अवकाश
26 जनवरी 2026सोमवारदेश भर मेंगणतंत्र दिवस

जनवरी 2026 में वीकेंड के अलावा भी रहेंगी बैंक छुट्टियां

जनवरी 2026 में बैंक केवल रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को ही बंद नहीं रहेंगे, बल्कि अलग-अलग राज्यों में त्योहारों और स्थानीय आयोजनों के चलते अतिरिक्त छुट्टियां भी रहेंगी। चूंकि हर राज्य की बैंक छुट्टियों की सूची अलग होती है, इसलिए ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने राज्य की बैंक हॉलिडे लिस्ट पहले ही जांच लें, ताकि किसी जरूरी काम में दिक्कत न हो।

बैंक बंद होने पर भी डिजिटल सेवाएं रहेंगी चालू

बैंक छुट्टियों के दौरान घबराने की कोई जरूरत नहीं है। डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पहले की तरह पूरी तरह सक्रिय रहेंगी। UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम सेवाएं 24x7 उपलब्ध रहेंगी। ग्राहक ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं, बिल भुगतान कर सकते हैं, बैलेंस चेक कर सकते हैं और एटीएम से नकद निकासी भी कर सकेंगे।

ग्राहकों के लिए जरूरी सलाह

अगर जनवरी के पहले हफ्ते में आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, जैसे नकद जमा या निकासी, चेक क्लियरेंस या दस्तावेजों से संबंधित कार्य, तो उसकी योजना पहले से बना लें। बैंक जाने से पहले यह जरूर सुनिश्चित कर लें कि आपके राज्य में उस दिन बैंक खुले हैं या नहीं। सही जानकारी के साथ की गई योजना आपको समय और परेशानी दोनों से बचा सकती है।

सही जानकारी से होगी नए साल की बेहतर शुरुआत

नए साल की शुरुआत में थोड़ी सी सतर्कता आपको बड़ी असुविधा से बचा सकती है। बैंक हॉलिडे की जानकारी पहले से लेकर आप अपने वित्तीय काम आसानी से निपटा सकते हैं और 2026 की शुरुआत बिना किसी रुकावट के कर सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article