बिजनेस

Bank Holiday Today: क्या आज गुरुवार 30 अक्टूबर 2025 को बैंक बंद हैं या खुले हैं? देखें RBI होलिडे लिस्ट

Bank Holiday Today: आज गुरुवार 30 अक्टूबर 2025 है। अब इस महीने के सभी त्योहार खत्म हो गए हैं। फिर बैंक जाने वाले के मने में कंफ्यूजन रहता है कि क्या आज भी बैंक बंद हैं (kya aaj bank band hai) या खुले हैं (Kya Aaj Bank Khula hai)। इस कंफ्यूजन को दूर करने के लिए बैंक जाने से पहले यहां RBI की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देखें।

Image

क्या आज बैंक बंद हैं? (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Bank Holiday Today : आज गुरुवार 30 अक्टूबर 2025 है। दिवाली, काली पूजा, भाई दूज, भाई बिज, चित्रगुप्त पूजा, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा, बलि प्रतिपदा, भ्रातृद्वितीया, निंगोल चक्कौबा, छठ पूजा समेत इस महीने के सभी त्योहर खत्म हो चुके हैं। स्वाभाविक है इस महीने की छुट्टियां भी खत्म हो चुकी होंगी। त्योहारों पर अलग-अलग राज्यों में स्कूल, कॉलेज, ऑफिस बंद रहते हैं। बैंकों में भी छुट्टियां होती हैं। आज को लेकर आपके मन में अगर कोई कंफ्यूजन है कि कहीं आज आपके प्रदेश और शहरों में बैंक बंद तो नहीं है। इसलिए बैंक जाने की प्लानिंग करने से पहले अक्टूबर महीने में बैंकों की बाकी छुट्टी की लिस्ट यहां हम दे रहे हैं। आप बैंक जाने से पहले यहां छुट्टियों की लिस्ट देख लें। क्योंकि स्थानीय त्योहारों के आधार पर बैंकों में छुट्टी राज्यों में अलग-अलग होती हैं। आइए जानते हैं आज बैंक बंद हैं या नहीं।

30 अक्टूबर को बैंक बंद नहीं हैं

देश के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से दिवाली, काली पूजा, भाई दूज, भाई बिज, चित्रगुप्त पूजा, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा, बलि प्रतिपदा, भ्रातृद्वितीया, निंगोल चक्कौबा, छठ पूजा की वजह से कई दिन बैंक बंद रहे। आज गुरुवार 30 अक्टूबर को कोई छुट्टी नहीं है। यानी आज देश के सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। देश के सभी राज्यों में बैंकों में सामान्य दिनों की तरह काम होगा।

अक्टूबर 2025 में बैंकों में बाकी छुट्टियां

31 अक्टूबर (शुक्रवार) - सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के कारण गुजरात में बैंक बंद रहेंगे।

छुट्टियों में करें ऑनलाइन बैंकिंग

छुट्टियों के दौरान भी आप बिना किसी रुकावट के ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग सर्विस का लाभ उठा सकते हैं। ये सेवाएं तभी प्रभावित होती हैं जब कोई तकनीकी समस्या या आधिकारिक सूचना जारी की जाती है। अगर आपको कैश की जरूरत पड़े, तो एटीएम मशीनें सामान्य रूप से काम करती रहती हैं। इसके अलावा डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म जैसे बैंकिंग ऐप्स और UPI सेवाएं भी छुट्टियों में सुचारू रूप से चालू रहती हैं।

Bank Holiday: कब रहते हैं बैंक बंद?

बैंक सप्ताहांत के अलावा राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और धार्मिक त्योहारों पर बंद रहते हैं। इन छुट्टियों की तारीखें हर राज्य में अलग-अलग हो सकती हैं, क्योंकि प्रत्येक राज्य का अपना बैंक हॉलिडे कैलेंडर होता है। इसलिए अगर आप किसी दिन बैंक जाने की प्लान बना रहे हैं, तो पहले अपने राज्य की बैंक हॉलिडे लिस्ट अवश्य जांच लें, ताकि आपको किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article