बिजनेस

Bank Holiday Today: क्या आज शुक्रवार 3 अक्टूबर को बैंक बंद हैं? कहां और क्यों, दूर करें कंफ्यूजन

Bank Holiday Today: आज शुक्रवार 3 अक्टूबर 2025 है। इन दिनों देश भर में त्योहार चल रहा है। ऐसे छुट्टियों की वजह से बैंक भी बंद रहते हैं। लोगों के मन में असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि क्या आज बैंक खुले हैं (Kya Aaj Bank Khula hai) या नहीं (kya aaj bank band hai)। अगर आप आज बैंक जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो पहले यहां RBI की छुट्टियों की लिस्ट देख लें।

Image

क्या आज बैंक बंद रहेंगे, देखें छुट्टियों की लिस्ट (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Bank Holiday Today : त्योहारों का सीजन चल रहा है। ऐसे में लोग जमकर खरीदारी भी कर रहे हैं, उन्हें पैसे निकालने के लिए बैंकों की जरुरत पड़ती होगी। लेकिन अलग-अलग शहरों में अलग-अलग दिनों पर बैंकों की छुट्टियां हो रही हैं। अगर आप भी इन दिनों में बैंक जाने का सोच रहे हैं, तो पहले अपने शहर की बैंक हॉलिडे की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। ऐसा न हो कि आप बैंक जाएं और बैंक बंद मिले। इसलिए यहां छुट्टियों की लिस्ट देख ही बैंक जाएं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल पहले से ही बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है, जिसमें बताया जाता है कि किस तारीख को, किस शहर या राज्य में बैंक बंद रहेंगे। इसलिए बैंक जाने से पहले उस लिस्ट को जरूर देख लें और उसी के हिसाब से अपना प्लान तैयार करें।

आज 3 अक्टूबर को कहां और क्यों है बैंकों में छुट्टी

आज यानी 3 अक्टूबर को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सिर्फ एक राज्य सिक्किम में बैंक की छुट्टी घोषित की है। अगर आप सिक्किम में रहते हैं और आज बैंक जाने का सोच रहे हैं, तो अपना प्लान टाल दें, क्योंकि वहां आज बैंक बंद रहेंगे। यह छुट्टी दुर्गा पूजा के चलते दी गई है। इसके अलावा, 4 अक्टूबर को भी सिक्किम में दुर्गा पूजा के कारण बैंक बंद रहेंगे। जबकि देश के बाकी सभी राज्यों में 3 अक्टूबर और 4 अक्टूबर को बैंक खुले रहेंगे।

बैंक अवकाश अक्टूबर 2025: इस महीने की बाकी छुट्टियां

  • 3 अक्टूबर (शुक्रवार) - दुर्गा पूजा (दसैन) के लिए गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।
  • 4 अक्टूबर (शनिवार) - दुर्गा पूजा (दसैन) के अवसर पर गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।
  • 5 अक्टूबर (रविवार) - रविवार के साप्ताहिक अवकाश के कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
  • 6 अक्टूबर (सोमवार) - लक्ष्मी पूजा के कारण अगरतला और कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे।
  • 7 अक्टूबर (मंगलवार) - महर्षि वाल्मीकि जयंती / कुमार पूर्णिमा के अवसर पर बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चंडीगढ़ और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।
  • 10 अक्टूबर (शुक्रवार) - करवा चौथ के अवसर पर शिमला में बैंक बंद रहेंगे।
  • 11 अक्टूबर (शनिवार) - दूसरे शनिवार के साप्ताहिक अवकाश के कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
  • 12 अक्टूबर (रविवार) - रविवार के साप्ताहिक अवकाश के कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
  • 18 अक्टूबर (शनिवार) - कटि बिहू के अवसर पर गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे।
  • 19 अक्टूबर (रविवार) - रविवार के साप्ताहिक अवकाश के कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
  • 20 अक्टूबर (सोमवार) - दिवाली (दीपावली) / नरक चतुर्दशी / काली पूजा के लिए अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, नई दिल्ली, पणजी, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे।
  • 21 अक्टूबर (मंगलवार) - दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन) / दीपावली / गोवर्धन पूजा के लिए बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 22 अक्टूबर (बुधवार) - दिवाली (बलि प्रतिपदा) / विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस / गोवर्धन पूजा / बलिपद्यामी, लक्ष्मी पूजा (दीपावली) के कारण अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।
  • 23 अक्टूबर (गुरुवार) - भाई बिज / भाईदूज / चित्रगुप्त जयंती / लक्ष्मी पूजा (दीपावली) / भ्रातृद्वितीया / निंगोल चक्कौबा के कारण अहमदाबाद, गंगटोक, इम्फाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।
  • 25 अक्टूबर (शनिवार) - चौथे शनिवार की साप्ताहिक छुट्टी के कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
  • 26 अक्टूबर (रविवार) - रविवार की साप्ताहिक छुट्टी के कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
  • 27 अक्टूबर (सोमवार) - छठ पूजा (शाम की पूजा) के कारण कोलकाता, पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे।
  • 28 अक्टूबर (मंगलवार) - छठ पूजा (सुबह की पूजा) के कारण पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे।
  • 31 अक्टूबर (शुक्रवार) - सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के कारण अहमदाबाद में बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holiday: कब बंद रहते हैं बैंक?

सप्ताहांत के अलावा, बैंक राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और धार्मिक त्योहारों पर भी बंद रहते हैं। ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकती हैं, क्योंकि हर राज्य की छुट्टियां अलग होती हैं। इसलिए अगर आप बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले अपने राज्य की बैंक छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें, ताकि आपको किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

छुट्टियों के दौरान भी करें ऑनलाइन बैंकिंग

छुट्टियों के दिन भी आप बिना किसी रुकावट के ऑनलाइन या मोबाइल बैंकिंग सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं, जब तक कि किसी तकनीकी समस्या या अन्य कारणों से कोई सूचना न दी जाए। नकदी की जरूरत होने पर एटीएम सेवाएं उपलब्ध रहेंगी, और ऐप व यूपीआई जैसे डिजिटल पेमेंट सिस्टम सामान्य रूप से चलते रहेंगे।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article