Bank Holiday Today : आज शुक्रवार 10 अक्टूबर 2025 है। अक्टूबर का महीना त्योहारों से भरा है। इस महीने कई दिन बैंकों में अवकाश हैं। आज सबसे महत्वपूर्ण हिंदू त्योहारों में से एक करवा चौथ का त्योहार है। इसे आज मनाया जा रहा है। विवाहित महिलाएं, विशेष रूप से उत्तरी भारत में इस त्योहार को अधितकर मनाती हैं। भारत में सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों में रविवार, राष्ट्रीय और क्षेत्रीय त्योहारों के अलावा हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को सार्वजनिक अवकाश रखते हैं। पहला, तीसरा और पांचवां शनिवार (अगर उस महीने पड़ता हो तो) बैंकों के लिए वर्किंग डे होते हैं, जब तक कि RBI के अवकाश कैलेंडर में छुट्टी न दिया गया हो। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल पहले से ही बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है। जिसमें बताया जाता है कि किस तारीख को किस शहर या राज्य में बैंक बंद रहेंगे। इसलिए बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट को जरूर देख लें और उसी हिसाब से बैंक जाने की प्लानिंग करें। आइए जानते हैं कि आरबीआई ने 10 अक्टूबर को किस राज्य में बैंक बंद रखने का फैसला किया और इसके पीछे क्या वजह है।
आज 10 अक्टूबर कहां और क्यों है बैंकों में छुट्टी, कहां नहीं
आज शुक्रवार 10 अक्टूबर 2025 को करवा चौथ के अवसर पर हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि देश के अन्य राज्यों में बैंक सामान्य रूप से काम करेंगे यानी बाकी राज्यों में खुले रहेंगे। करवा चौथ एक हिंदू त्योहार है जो उत्तरी और पश्चिमी भारत में हिंदू महिलाओं द्वारा अक्टूबर या नवंबर में कार्तिक माह के विक्रम संवत के दौरान मनाया जाता है। करवा चौथ कई अन्य हिंदू त्योहारों की तरह चंद्र-सौर कैलेंडर के अनुसार मनाया जाता है। यह पूर्णिमा के चौथे दिन मनाया जाता है। करवा चौथ पर महिलाएं अपने पति की सुरक्षा और लंबी आयु के लिए सूर्योदय से चंद्रोदय तक उपवास रखती हैं।
बैंक होलिडे अक्टूबर 2025
अक्टूबर 2025 में विभिन्न त्योहारों जैसे आयुध पूजा, विजयादशमी, दुर्गा पूजा, महात्मा गांधी जयंती, लक्ष्मी पूजा, महर्षि वाल्मीकि जयंती या कुमार पूर्णिमा, करवा चौथ, कटि बिहू, दिवाली, नरक चतुर्दशी, गोवर्धन पूजा, दिवाली, बलिपद्यमी, भाईदूज, छठ पूजा और सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर बैंक बंद रहेंगे। आगे अक्टूबर की छुट्टियों की लिस्ट देखें।
- 10 अक्टूबर (शुक्रवार) - करवा चौथ के अवसर पर हिमाचल प्रदेश (शिमला) में बैंक बंद रहेंगे।
- 11 अक्टूबर (शनिवार) - दूसरे शनिवार के साप्ताहिक अवकाश के कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
- 12 अक्टूबर (रविवार) - रविवार के साप्ताहिक अवकाश के कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
- 18 अक्टूबर (शनिवार) - कटि बिहू के अवसर पर गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे।
- 19 अक्टूबर (रविवार) - रविवार के साप्ताहिक अवकाश के कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
- 20 अक्टूबर (सोमवार) - दिवाली (दीपावली) / नरक चतुर्दशी / काली पूजा के लिए अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, नई दिल्ली, पणजी, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे।
- 21 अक्टूबर (मंगलवार) - दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन) / दीपावली / गोवर्धन पूजा के लिए बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
- 22 अक्टूबर (बुधवार) - दिवाली (बलि प्रतिपदा) / विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस / गोवर्धन पूजा / बलिपद्यामी, लक्ष्मी पूजा (दीपावली) के कारण अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।
- 23 अक्टूबर (गुरुवार) - भाई बिज / भाईदूज / चित्रगुप्त जयंती / लक्ष्मी पूजा (दीपावली) / भ्रातृद्वितीया / निंगोल चक्कौबा के कारण अहमदाबाद, गंगटोक, इम्फाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।
- 25 अक्टूबर (शनिवार) - चौथे शनिवार की साप्ताहिक छुट्टी के कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
- 26 अक्टूबर (रविवार) - रविवार की साप्ताहिक छुट्टी के कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
- 27 अक्टूबर (सोमवार) - छठ पूजा (शाम की पूजा) के कारण कोलकाता, पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे।
- 28 अक्टूबर (मंगलवार) - छठ पूजा (सुबह की पूजा) के कारण पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे।
- 31 अक्टूबर (शुक्रवार) - सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के कारण अहमदाबाद में बैंक बंद रहेंगे।
छुट्टियों के दौरान करें ऑनलाइन बैंकिंग
छुट्टियों के दौरान भी आप ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग सेवाओं का लाभ बिना किसी रूकावट के उठा सकते हैं, जब तक कि कोई तकनीकी समस्या या अन्य कारणों से सूचना न दी जाए। कैश की जरुरत होने पर एटीएम सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा, ऐप और UPI जैसे डिजिटल भुगतान सिस्टम भी सामान्य रूप से काम करते रहेंगे।
बैंक हॉलिडे: बैंक कब बंद रहते हैं?
सप्ताहांत के अलावा, बैंक राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और धार्मिक त्योहारों पर भी बंद रहते हैं। ये छुट्टियां हर राज्य में भिन्न हो सकती हैं, क्योंकि राज्यों के छुट्टियों का कैलेंडर अलग-अलग होता है। इसलिए अगर आप बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो अपने राज्य की बैंक छुट्टियों की लिस्ट पहले से देख लेना महत्वपूर्ण है, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।
