Kay Cee Energy IPO Listing: एसएमई आईपीओ सेगमेंट ने नए साल की शुरुआत धमाकेदार तरीके से की। इस सेगमेंट के IPO के सी एनर्जी और इंफ्रा (
Kay Cee Energy Infra IPO GMP: कितना चल रहा है GMP
आईपीओ में केवल 29.5 लाख फ्रेश शेयर्स शामिल हैं। 28 दिसंबर को खुले ऑफर का प्राइस बैंड 51-54 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। आईपीओ के लिए शेयर अलॉटमेंट 3 जनवरी को होगा और इसकी लिस्टिंग 5 जनवरी तक हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के शेयर 65 रुपये के GMP पर कारोबार कर रहे हैं। जो कि इसके ऊपरी प्राइस बैंड 54 रुपये के हिसाब से लिस्टिंग के दिन कंपनी का स्टॉक दोगुना से अधिक बढ़त के साथ लिस्ट होने की उम्मीद है।
जुटाई गई रकम का क्या करेगी कंपनी
कंपनी 13 करोड़ रुपये की रकम सामान्य जरूरत के लिए करेगी और शेष सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए उपयोग करेगी। के सी एनर्जी, जो बिजली पारेषण और वितरण प्रणालियों के निर्माण और कमीशनिंग की विशेष सेवाएं प्रदान करती है। सितंबर 2023 तक, के सी एनर्जी के पास 549.9 करोड़ रुपये के कुल ऑर्डर बुक मूल्य के साथ 15 प्रोजेक्ट हैं। स्वतंत्र रूप से प्रोजेक्ट शुरू करने के अलावा, कंपनी ने बड़े प्रोजेक्ट के लिए संयुक्त रूप से बोली लगाने और निष्पादित करने के लिए स्टरलाइट पावर ट्रांसमिशन और जोस्ट इंजीनियरिंग जैसी अन्य इंजीनियरिंग कंपनियों के साथ भी सहयोग किया है। सितंबर 2023 तक, इसे राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम से 362.96 करोड़ रुपये की तीन प्रोजेक्ट मिले हैं। कंपनी जोस्ट्स इंजीनियरिंग कंपनी के सहयोग से इन प्रोजेक्ट पर काम करेगी।
