बिजनेस

Kalyan Jewellers Share : कल 9% लुढ़का, आज 6% भागा; दिग्गज ब्रोकरेज का दावा अब 'पैसा होगा डबल'​

शेयर बाजार में आज जहां ज्यादातर शेयरों में बिकवाली हावी है। वहीं, Kalyan Jewellers Share में जोरदार तेजी देखने को मिली है। हालांकि, 1 दिन पहले ही इस शेयर में 9% की भारी गिरावट देखने को मिली थी।

Image

कल्याण ज्वैलर्स के शेयर में जोरदार तेजी

Kalyan Jewellers Share : आज बुधवार 8 जुलाई, 2026 को Kalyan Jewellers Share Price 6% की तेजी के साथ 377.70 तक उछल गया है। इससे पहले मंगलवार को शेयर प्राइस करीब 9 फीसदी की गिरावट के साथ 381 से 354 रुपये तक लुढ़क गया था। पिछले 6 महीने के प्राइस ट्रेंड को देखें, तो कल्याण ज्वैलर्स के शेयर में करीब 27% की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, 1 साल के टाइमफ्रेम पर देखें, तो शेयर करीब 34 फीसदी लुढ़का है।

शेयर प्राइस में गिरावट के पीछे सबसे बड़ी वजह Gold Rate में 2024 के मध्य से 2026 की शुरुआत तक आई तूफानी तेजी रही। गोल्ड का रेट करीब 1.80 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। इसकी वजह से गोल्ड ज्वेलरी बिजनेस पर नेगेटिव असर हुआ। हालांकि, पिछले 2 महीनों में गोल्ड के रेट में बड़ी गिरावट आई है। इसकी वजह से फिर से ज्वेलरी स्टॉक्स में हलचल देखने को मिली है।

ब्रोकरेज फर्म सिटीग्रुप का बड़ा दांव

लंबे समय से कल्याण ज्वैलर्स ने निवेशकों को निराश किया है। लेकिन, अब मशहूर वैश्विक ब्रोकरेज फर्म सिटीग्रुप ने (Citi) ने नया Jewellers Share Price Traget 750 रुपये दिया है। सिटी ग्रुप के हिसाब से अब इस शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिल सकती है। बुधवार को भी जब Nifty 180 से ज्यादा लुढ़क गया है। वहीं, ये शेयर 6 फीसदी उछल गया है। सिटी बैंक के मुताबिक इस शेयर में अब 111% तक का रिटर्न देखने को मिल सकता है। सिटी ग्रुप ने इसे बाय रेटिंग भी दी है। इस तरह मौजूदा कीमत से शेयर निवेशकों के पैसे को डबल कर सकता है।

क्यों आएगी तेजी?

ब्रोकरेज फर्म सिटी ग्रुप का मानना है कि आने वाले दिनों में कंपनी को इसके फ्रेंचाइजी बेस्ड विस्तार से कमाई होगी। इसके अलावा कंपनी का कैंडेरे ब्रांड डिजिटल सेल्स से मुनाफा बढ़ा रहा है। डिजिटल-फर्स्ट ज्वैलरी ब्रांड 'कैंडेरे' के रेवेन्यू में सालाना आधार पर 112 फीसदी का उछाल आया है।

डिस्क्लेमर: TimesNow Navbharat किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article