बिजनेस

Cryptocurrency के रेट में जोरदार उछाल, 2023 में अब तक निवेशक मालामाल

साल 2023 में क्रिप्टो निवेशकों को काफी बेहतर रिटर्न मिल रहा है। बिटकॉइन सहित कई पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी है। इस साल अब तक बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ने 68 फीसदी से अधिक तक रिटर्न दिया है।

Image

2023 में क्रिप्टोकरेंसी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • क्रिप्टो मार्केट के लिए अच्छा साबित हो रहा 2023
  • 2023 में अब तक बिटकॉइन का रेट 68.56 फीसदी बढ़ा
  • इथेरियम ने दिया है 49.55 फीसदी रिटर्न

Cryptocurrency : क्रिप्टोकरेंसी निवेशकों को 2022 में काफी नुकसान हुआ था। पर 2023 क्रिप्टोकरेंसी के निवेशकों के लिए अच्छा साल साबित हो रहा है। 2023 में अब तक बड़ी क्रिप्टोकरेंसी के रेट में काफी तेजी देखी गयी है। बिटकॉइन, सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी, का 2023 में जनवरी से 4 अप्रैल तक रिटर्न 68.56 फीसदी रहा है। इसने साल की शुरुआत लगभग 16,000 डॉलर पर की थी, जबकि इस समय ये 28,550 डॉलर पर है। इसने 2023 के पहले तीन महीनों में अपना बीते 2 सालों का बेस्ट तिमाही परफॉर्मेंस दिया है।

इथेरियम ने भी दिया भारी रिटर्न

दूसरा सबसे बड़ा टोकन है इथेरियम, जिसके रेट में इस साल 49.55 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसका रेट बढ़ कर 1,861.93 डॉलर हो गया। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार जानकारों का मानना है कि मोनेट्री पॉलिसी में उम्मीद के मुताबिक मिली छूट और बैंकिंग सेक्टर में आई दिक्कतों के कारण, जिसने टोकन की यूटीलिटी को प्रदर्शित किया, क्रिप्टोकरेंसी के रेट में तेजी आई। कॉइनमार्केटकैप के आंकड़ों के अनुसार पहली तिमाही में सभी क्रिप्टोकरेंसी की कुल मार्केट कैपिटल 49 फीसदी बढ़ कर 1.18 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गयी।

कौन सी क्रिप्टोकरेंसी में कितनी आई तेजी

इस साल 4 अप्रैल तक बिटकॉइन में 68.56 फीसदी और इथेरियम में 49.55 फीसदी की तेजी आई है। इनके अलावा बायनेंस कॉइन में 21.74 फीसदी, रिपल में 42.89 फीसदी, 52.87 फीसदी, कार्डानो में 49.96 फीसदी, डॉगकॉइन में 40.1 फीसदी और शीबा इनु में 39.07 फीसदी तक की बढ़ोतरी देखने को मिली है। लेकिन 2023 में एक आशाजनक शुरुआत के बावजूद, अधिकांश भारतीय क्रिप्टो उत्साही इस तेजी को लेकर सतर्क बने हुए हैं।

Current Crypto Rate

बड़ी क्रिप्टो का लेटेस्ट रेट

क्रिप्टोकरेंसी से बाहर निकल रहे निवेशक

2023 में क्रिप्टोकरेंसी के रेट में जो तेजी आई है, उसका एक अलग असर भी दिख रहा है। जिन निवेशकों ने गिरावट के कारण अपना निवेश क्रिप्टोकरेंसी में रखा हुआ था, उन्होंने मौजूदा तेजी का फायदा उठाते हुए अपना निवेश निकाल लिया है और वे क्रिप्टो मार्केट से बाहर हो गये हैं। गौरतलब है कि 30 फीसदी क्रिप्टो टैक्स की घोषणा और निवेशकों के वैश्विक एक्सचेंजों की तरफ जाने के बाद भारतीय एक्सचेंजों में वॉल्यूम काफी प्रभावित हुए थे, पर अब लो-लेवल्स पर ट्रेडिंग स्थिर हो रही है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article