बिजनेस

अमेरिका में सिर्फ तीन दिन में 2 बड़े बैंकों में लगे ताले, एशियाई मार्केट में दिखी गिरावट

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 13, 2023, 12:28 PM IST

अमेरिका में बैकिंग क्षेत्र में बुरे दिन चल रहे हैं। सिलिकॉन वैली बैंक के बंद होने के बाद लगातार तीसरे दिन एक और सिग्नेचर बैंक के बंद होने की खबर आई है। जिसके बाद वहां के राष्ट्रपति का बयान भी आया है।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ट्रेजरी विभाग और उनके आर्थिक सलाहकारों को दिए निर्देश।

KEY HIGHLIGHTS
  • अमेरिका में लगाता दो बैंक हुए बंद
  • एशियाई बाजारों में भी दिखा असर
  • राष्ट्रपति ने समस्याओं के समाधान करने का दिया निर्देश

Joe Biden on SVB collapse: अमेरिका में सिर्फ तीन दिनों के अंदर दो बैंक बंद हो चुके हैं। इसमें सिलिकॉन वैली बैंक (Silicon Valley Bank) के बाद सिग्नेचर बैंक भी शामिल हो चुका है। इन बैंक क्राइसिस की वजह से ज्यादातर एशियाई बाजारों में सोमवार को गिरावट देखने को मिल रही है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने ट्रेजरी विभाग और उनके आर्थिक सलाहकारों को सिलिकॉन वैली बैंक और सिग्नेचर बैंक में समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया है और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने को कहा है ताकि फिर से इस तरह की स्थिति न बने।

जमाकर्ता को मिलेगा पूरा पैसा

रविवार को, राज्य के रेगुलेटर्स ने न्यूयॉर्क के सिलिकन वैली बैंक को बंद कर दिया। इसके दो दिन बाद अधिकारियों ने सिग्नेचर बैंक को भी बंद कर दिया, जो कि अमेरिकी बैंकिंग इतिहास में तीसरी सबसे बड़ी चूक थी। यूएस ट्रेजरी विभाग और अन्य बैंक नियामकों ने एक बयान में कहा, कि सिग्नेचर बैंक और सिलिकॉन वैली बैंक में पैसा जमा किए गए सभी लोगों को उनका पैसा मिलेगा।

टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री पर पड़ा ज्यादा प्रभाव

सिलिकॉन वैली बैंक शटडाउन से पहले देश का 16वां सबसे बड़ा लोन देने वाला बैंक था और इसके बंद होने से टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री पर प्रभाव पड़ा है। दिसंबर 2022 तक स्टार्टअप-बैंक के पास कुल संपत्ति में 209 बिलियन डॉलर और कुल जमा रकम में लगभग 175.4 बिलियन डॉलर था। यहां तक कि अधिकारियों ने देश के बैंकिंग सिस्टम में जनता के विश्वास को मजबूत करके अमेरिकी अर्थव्यवस्था की रक्षा करने की कसम खाई है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article