बिजनेस

JNK India IPO: 25 रु पहुंचा जेएनके इंडिया का GMP, जानें कैसा मिल रहा रेस्पॉन्स

JNK India IPO: जेएनके इंडिया का आईपीओ 23 अप्रैल को खुलकर 25 अप्रैल को बंद होगा। आईपीओ के बाद शेयर की लिस्टिंग 30 अप्रैल को होगी।

Image

25 रु पहुंचा जेएनके इंडिया का GMP

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • जेएनके इंडिया के आईपीओ में निवेश का मौका
  • 25 अप्रैल को बंद होगा पब्लिक इश्यू
  • 25 रु पहुंच चुका है GMP

JNK India IPO: बुधवार को जेएनके इंडिया के आईपीओ का दूसरा दिन है। इसका पब्लिक इश्यू 25 अप्रैल को बंद होगा। दूसरे दिन बुधवार को साढ़े 3 बजे तक इसके आईपीओ को 0.91 गुना सब्सक्राइब कर लिया गया है। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 395-415 रु है। वहीं आईपीओ वॉच के अनुसार जेएनके इंडिया के शेयर का ग्रे-मार्केट प्रीमियम (GMP) 25 रु पहुंच चुका है। ध्यान रहे कि जीएमपी से संकेत मिलता है कि कोई शेयर कितने प्रीमियम पर है। ये लिस्टिंग तक घट भी सकता है। हालांकि इसमें बढ़ोतरी भी हो सकती है।

ये भी पढ़ें -

ये है आईपीओ की पूरी डिटेल

जेएनके इंडिया का आईपीओ 23 अप्रैल को खुलकर 25 अप्रैल को बंद होगा। आईपीओ के बाद शेयर की लिस्टिंग 30 अप्रैल को होगी। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 395 रु - 415 रु है। कंपनी आईपीओ के जरिए 649.47 करोड़ रु जुटाएगी। इसके शेयर की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई पर होगी।

कितना है लॉट साइज

जेएनके इंडिया के आईपीओ में शेयरों की लॉट साइज 36 शेयरों की है। यानी आपको कम से कम 36 शेयर और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन करने की अनुमति होगी।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article