बिजनेस

JK Paper Share: कागज बनाने वाली JK Paper का शेयर कर देगा पैसा डबल ! ब्रोकरेज फर्म ने दिया 720 रु का टार्गेट

JK Paper Share Price Target: ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर ने जेके पेपर को 720 रुपये के टार्गेट प्राइस पर खरीदने की सलाह दी है। जेके पेपर लिमिटेड का मौजूदा मार्केट प्राइस 490.70 रुपये है। यानी ये शेयर मौजूदा स्तर से 46.7 फीसदी रिटर्न दे सकता है। अगर ये शेयर इतना रिटर्न देता है तो निवेशकों का पैसा करीब-करीब डेढ़ गुना हो जाएगा।

Image

जेके पेपर शेयर प्राइस टार्गेट

KEY HIGHLIGHTS
  • JK Paper के शेयर खरीदें
  • ब्रोकरेज फर्म ने दी सलाह
  • 720 रु का है टार्गेट

JK Paper Share Price Target: भारत में कई कंपनियां कागज बनाती हैं। इनमें जेके पेपर भी शामिल है। जेके पेपर स्टॉक एक्सचेंजों पर एक लिस्टेड कंपनी है। बीते एक महीने में जेके पेपर के शेयर का काफी शानदार प्रदर्शन रहा है। BSE के डेटा के अनुसार एक महीने में कंपनी का शेयर 40.24 फीसदी चढ़ा है। वहीं बीते 5 दिनों में इसके शेयर में 16.13 फीसदी की तेजी आई है। इसके अलावा शुक्रवार को भी कंपनी का शेयर 10 फीसदी की शानदार बढ़त के साथ बंद हुआ। बता दें कि आगे भी जेके पेपर का शेयर काफी शानदार रिटर्न दे सकता है। एक ब्रोकरेज फर्म ने जेके पेपर के शेयर खरीदने की सलाह दी है। आगे जानिए कितना है शेयर का टार्गेट और कितना मिल सकता है इस शेयर से निवेशकों को रिटर्न।

ये भी पढ़ें -

720 रु का है टार्गट

ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर ने जेके पेपर को 720 रुपये के टार्गेट प्राइस पर खरीदने की सलाह दी है। जेके पेपर लिमिटेड का मौजूदा मार्केट प्राइस 490.70 रुपये है। यानी ये शेयर मौजूदा स्तर से 46.7 फीसदी रिटर्न दे सकता है। अगर ये शेयर इतना रिटर्न देता है तो निवेशकों का पैसा करीब-करीब डेढ़ गुना हो जाएगा।

क्या है कंपनी का बिजनेस

कंपनी की शुरुआत 1938 में भोपाल में स्ट्रॉ प्रोडक्ट्स लिमिटेड नाम से हुई। 1962 में रायगढ़ (ओडिशा) में यूनिट जेकेपीएम की स्थापना की गई। आज ये ऑफिस पेपर्स, कोटेड पेपर्स, राइटिंग और प्रिंटिंग पेपर्स और हाई-एंड पैकेजिंग बोर्ड्स बनाने वाली प्रमुख कंपनी है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article