बिजनेस

Jio Finance Share: अंबानी का मास्टर स्ट्रोक, Jio Financial में लगाएंगे 15 हजार करोड़

Jio Finance Share: जियो फाइनेंशियल ने जून तिमाही में 325 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है, जो पिछले साल इसी तिमाही में 313 करोड़ था। वहीं, कंपनी की कुल कमाई बढ़कर 619 करोड़ रुपये पहुंच गई है। इस कदम को अंबानी का एक स्मार्ट फाइनेंशियल मूव माना जा रहा है, जो कंपनी को आने वाले समय में और मजबूत बनाएगा।

Image

Jio Finance Share (Pic Credit: Canva)

Jio Finance Share: रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो फाइनेंशियल सर्विसेज में बड़ी पूंजी लगाने का फैसला लिया है। कंपनी के बोर्ड ने प्रवर्तक समूह (Ambani family और उनकी होल्डिंग कंपनियां) को 15,825 करोड़ रुपये के शेयर वारंट जारी करने की मंजूरी दे दी है। ये वारंट 316.50 रुपये प्रति यूनिट के भाव से जारी होंगे और बाद में इन्हें कंपनी के शेयरों में बदला जा सकता है। इससे कंपनी को सीधे-सीधे बड़ी रकम मिलेगी, जिससे उसके कामकाज को मजबूती मिलेगी।

इस डील के बाद जियो फाइनेंशियल में अंबानी समूह की हिस्सेदारी 47.12% से बढ़कर 54.19% हो जाएगी। इस फंड से कंपनी आगे की रणनीतिक योजनाओं पर काम करेगी। जियो फाइनेंशियल ने जून तिमाही में 325 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है, जो पिछले साल इसी तिमाही में 313 करोड़ था। वहीं, कंपनी की कुल कमाई बढ़कर 619 करोड़ रुपये पहुंच गई है। इस कदम को अंबानी का एक स्मार्ट फाइनेंशियल मूव माना जा रहा है, जो कंपनी को आने वाले समय में और मजबूत बनाएगा।

सबसे बड़ा आईपीओ लाएंगे अंबानी

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) अपनी टेलीकॉम कंपनी Jio Infocomm को शेयर बाजार में लाने की तैयारी में है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा, तो यह देश का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है।

52,200 करोड़ रुपये तक का हो सकता है पब्लिक इश्यू

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, Jio Infocomm का संभावित आईपीओ करीब ₹52,200 करोड़ का हो सकता है। यह हाल ही में घोषित Hyundai India के ₹28,000 करोड़ के मेगा इश्यू से लगभग दोगुना बड़ा होगा।

अगर यह डील लॉन्च होती है, तो यह भारत के पब्लिक इश्यू के इतिहास में सबसे बड़ी पेशकश साबित होगी, जो निवेशकों के लिए एक नया मौका भी लेकर आएगी।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article