बिजनेस

Jaypee के घर खरीदारों को बड़ी राहत! मार्च 2028 तैयार होंगे 20000 फ्लैट, सुरक्षा ग्रुप लगाएगा ₹3000 करोड़

Jaypee Infratech के तमाम प्रोजेक्ट्स में जिनके घर का सपना उलझा हुआ है, वह अब पूरा होने वाला है। 2028 तक 20000 फ्लैट बनकर तैयार हो जाएंगे। इसके लिए सुरक्षा ग्रुप इन प्रोजेक्ट्स में ₹3000 करोड़ लगाने जा रहा है।

Image

हजारों घर खरीदारों का सपना होगा पूरा

Jaypee Infratech के हजारों घर खरीदारों के लिए बड़ी खबर है। सुरक्षा ग्रुप ने Jaypee के अटके हुए प्रोजेक्ट्स को मार्च 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। कंपनी इन प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के लिए करीब ₹3,000 करोड़ और निवेश करेगी। हालांकि, निर्माण पर सर्दियों में प्रदूषण के चलते रोक लगी, तो यह समय सीमा सितंबर 2028 तक बढ़ सकती है। मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक सुरक्षा ग्रुप के प्रमोटर्स का कहना है कि वे मार्च 2028 तक इन प्रोजेक्ट्स को पूरा करना चाहते हैं।

20,000 घरों को पूरा करने का लक्ष्य

Suraksha Group ने के मुताबिक Jaypee के प्रोजेक्ट में करीब 20,000 फ्लैट बनाने हैं। कंपनी के मुताबिक अभी तक 159 टावर का काम पेंडिंग है, जबकि 84 टावर का निर्माण हो चुका है। जिन इन 84 टावर का निर्माण हुआ है उनमें कुल 7,913 फ्लैट हैं। कंपनी ने इन फ्लैट को पूरा करने के बाद घर खरीदारों को पजेशन के ऑफर देना शुरू कर दिया है। हालांकि, करीब 3,000 घर खरीदारी अभी तक पजेशन लेने नहीं आए हैं।

अब तक ₹1,500-2,000 करोड़ खर्च

सुरक्षा ग्रुप के मुताबिक अभी तक इन अधूरे प्रोजेक्ट पर कंपनी करीब ₹1,500 करोड़ से ₹2,000 करोड़ खर्च कर चुकी है। इसके अलावा अभी जो बाकी फ्लैट हैं, उनका काम पूरा करने के लिए करीब ₹3,000 करोड़ और लगाने पड़ेंगे। कंपनी का कहना है कि यह रकम मुख्य रूप से उसके अपने स्रोतों से आएगी। इसके अलावा घरों को बेचकर करीब ₹1,800 करोड़ से ₹2,000 करोड़ मिलने की उम्मीद है। वहीं, करीब ₹1,000 करोड़ यमुना एक्सप्रेस वे की टोल इनकम से जुटाने की योजना है।

₹2,500 करोड़ की प्रॉपर्टी होगी फिर से लॉन्च

Suraksha Group पुराने प्रोजेक्ट को पूरा करने के साथ ही नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में करीब ₹2,500 करोड़ की अनसोल्ड इन्वेंट्री को फिर से लॉन्च करने की तैयारी में है। इन प्रोजेक्ट्स में करीब 2,000 फ्लैट शामिल हैं। इसके अलावा नए प्रोजेक्ट्स में प्रीमियम, लग्जरी और अल्ट्रा लग्जरी अपार्टमेंट्स के साथ ही प्लॉट और इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट शामिल होंगे।

सुरक्षा ग्रुप ने अपने एक्सपेंशन प्लान के तहत तीन इंट्रीग्रेटेड टाउनशिप विकसित करने की योजना बनाई है। इनमें करीब 256 एकड़ का Suraksha City of the Ganges, करीब 85 एकड़ का Suraksha Enterprise City और करीब 124 एकड़ का Suraksha Yamuna Smart City शामिल हैं। इनके अलावा Wishtown, Sector 151 और Yamuna Expressway में भी नए प्रोजेक्ट की योजना है।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article