ITC Share Price: सोमवार को FMCG सेक्टर की प्रमुख कंपनी ITC की शेयर प्राइस में तेजी जारी है। सुबह 11 बजे के करीब 0.30% तेजी के साथ 417.70 रुपये प्रति शेयर हो गया है क्योंकि कंपनी ने जून तिमाही में अपने समेकित नेट प्रॉफिट में 3% की सालाना वृद्धि दर्ज की है और यह पिछले वर्ष की इसी तिमाही के 5,092 करोड़ रुपये की तुलना में 5,244 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी ने समीक्षाधीन तिमाही में परिचालन से 23,129 करोड़ रुपये का रेनेव्यू आया, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के 19,350 करोड़ रुपये से 19.5% अधिक है।
FMCG (सिगरेट सहित)
वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में रेवेन्यू बढ़कर 15,354 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में 14,341 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में 14,732 करोड़ रुपये था। सिगरेट से रेवेन्यू विशेष रूप से बढ़कर 9,554 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 8,842 करोड़ रुपये और पिछली तिमाही में 9,229 करोड़ रुपये था।
कृषि व्यवसाय
वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में राजस्व बढ़कर 9,724 करोड़ रुपये हो गया, जबकि वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही में यह 6,998 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में 3,695 करोड़ रुपये था।
पेपरबोर्ड, कागज और पैकेजिंग
राजस्व बढ़कर 2,117 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही के 1,977 करोड़ रुपये से ज़्यादा है, लेकिन वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही के 2,189 करोड़ रुपये से थोड़ा कम है।
(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल अपने पाठकों/दर्शकों को सलाह देता है कि किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।)
