बिजनेस

ITC Q1 Result: जून तिमाही में ITC का मुनाफा बढ़कर ₹5,343 करोड़ पर पहुंचा

ITC Q1 Result: आईटीसी लिमिटेड ने जून तिमाही में बढ़ती कमाई और मजबूत प्रदर्शन से यह साफ कर दिया है कि कंपनी न सिर्फ सिगरेट से बल्कि अपने अन्य एफएमसीजी कारोबारों से भी तेजी से आगे बढ़ रही है। कंपनी की परिचालन आय (Revenue from Operations) में भी जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली। अप्रैल-जून 2025 तिमाही में ITC की आय बढ़कर ₹23,129.35 करोड़ पहुंच गई।

Image

ITC (Pic Credit: Canva)

ITC Q1 Result: देश की दिग्गज एफएमसीजी कंपनी आईटीसी लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष (2025-26) की पहली तिमाही (अप्रैल से जून) में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी ने बताया कि इस दौरान उसका एकीकृत शुद्ध लाभ बढ़कर ₹5,343.41 करोड़ पहुंच गया है, जो पिछले साल की इसी तिमाही में ₹5,176.99 करोड़ था। यानी कंपनी के मुनाफे में लगभग 3.2% की बढ़त दर्ज की गई है।

आय में आई जबरदस्त तेजी

कंपनी की परिचालन आय (Revenue from Operations) में भी जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली। अप्रैल-जून 2025 तिमाही में ITC की आय बढ़कर ₹23,129.35 करोड़ पहुंच गई, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹19,350.08 करोड़ थी। यह लगभग 19.5% की वृद्धि है।

नई कंपनी का अधिग्रहण बना वजह

आईटीसी ने जून 2025 में श्रेष्ठा नेचुरल बायोप्रोडक्ट्स (SNBPL) का अधिग्रहण किया था, जिसके पास 24 मंत्रा ऑर्गेनिक ब्रांड है। कंपनी ने बताया कि इसके चलते ताजा तिमाही के आंकड़े पिछले साल की तिमाही से सीधे तुलना के लिए उपयुक्त नहीं हैं, क्योंकि SNBPL और उसकी सहयोगी कंपनियों का प्रदर्शन अब ITC के कुल नतीजों में शामिल है।

कुल खर्च और आय

कंपनी का कुल खर्च इस तिमाही में ₹16,752.31 करोड़ रहा, जबकि कुल आय (ऑपरेटिंग + अन्य) बढ़कर ₹23,811.56 करोड़ तक पहुंच गई। आईटीसी ने बताया कि उसके अन्य समूह ब्रांड जैसे आईटीसी इन्फोटेक इंडिया, सूर्या नेपाल और आईटीसी होटल्स का प्रदर्शन भी काफी मजबूत रहा है।

सिगरेट और एफएमसीजी से हुई सबसे ज्यादा कमाई

एफएमसीजी कारोबार कंपनी की आय का मुख्य स्रोत रहा। कुल एफएमसीजी आय ₹15,354.30 करोड़ रही जिसमें से सिर्फ सिगरेट से कमाई ₹9,553.86 करोड़ रुपए रही और 'एफएमसीजी अन्य' (जैसे फूड, पर्सनल केयर आदि) से आय ₹5,800.44 करोड़ रही। ‘एफएमसीजी अन्य’ से मतलब है आईटीसी के वे उत्पाद जो सिगरेट के अलावा आते हैं जैसे ब्रांडेड फूड्स (दालें, नमकीन, स्नैक्स, डेयरी, बिस्किट, चॉकलेट, कॉफी), पर्सनल केयर, अगरबत्ती, स्टेशनरी आदि।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article