Railway Employees Pension: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बंधन बैंक (Bandhan Bank) को रेल मंत्रालय की ओर से ई-पीपीओ के जरिए पेंशन देने के लिए अधिकृत किया है। यानी अब इंडियन रेलवे (Indian Railway) की तरफ से बंधन बैंक पेंशन जारी करेगा। बंधन बैंक रेल मंत्रालय के सभी पूर्व कर्मचारियों को पेंशन देगा। बैंक ने एक बयान में कहा है कि ये 17 जोनल रेलवे और भारतीय रेलवे की 8 प्रोडक्शन यूनिट्स सहित सभी ऑफिसों में हर साल औसतन लगभग 50,000 भारतीय रेलवे रिटायर लोगों तक पहुंचेगा। बता दें कि भारतीय रेलवे देश में सबसे अधिक लोगों को नौकरी देता है। करीब 12 लाख लोग भारतीय रेलवे में काम करते हैं। अब बंधन बैंक जल्द ही रेल मंत्रालय के साथ मिलकर पेंशन देने की प्रॉसेस शुरू करेगा।
बंधन बैंक की ब्याज दरें
बंधन बैंक ने कहा है कि भारतीय रेलवे देश के प्रतिष्ठित और सबसे बड़े एम्प्लॉयर्स में से एक है। बंधन बैंक रेलवे के रिटायर कर्मचारियों को सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों का आनंद लेने का अवसर भी देगा।
कितना कमा रहा प्रॉफिट
सितंबर 2023 को समाप्त तिमाही में बंधन बैंक का नेट प्रॉफिट तीन गुना से अधिक बढ़कर 721 करोड़ रुपये रहा। पिछले वर्ष की समान तिमाही में बैंक का मुनाफा 209 करोड़ रुपये रहा था। उसकी तुलना में इसके प्रॉफिट में 245% की भारी वृद्धि हुई।
नए 10 लाख ग्राहक जोड़े
बैंक ने अक्टूबर-दिसंबर की तिमाही में अब तक 10 लाख ग्राहक जोड़े हैं और इससे इसके ग्राहकों की कुल संख्या 3.17 करोड़ हो गई है। 30 सितंबर 2023 को बैंकिंग आउटलेट 6,200 से अधिक थे। इसके नेटवर्क में 1,621 शाखाएँ और 4,598 बैंकिंग यूनिट्स शामिल हैं।
