बिजनेस

LUX कंपनी के ऑफिस और प्रमोटरों के घरों पर IT की रेड, 200 करोड़ टैक्स चोरी का मामला!

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Sep 22, 2023, 04:03 PM IST

IT raids on at LUX Industries: देश की बड़ी टेक्सटाइल्स और इनर वियर बनाने वाली मशहूर कंपनी लक्स (LUX) के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग (IT raids ) ने छापेमारी की है।

Image

लक्स कंपनी के प्रमोटरों के घरों पर भी छापेमारी की गई है।

Photo : BCCL

IT raids on at LUX Industries: देश की बड़ी टेक्सटाइल्स और इनर वियर बनाने वाली मशहूर कंपनी लक्स (LUX) के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग (IT raids ) ने छापेमारी की है। गुरुवार सुबह 6 बजे आयकर विभाग (IT Department) की टीम ने एक साथ तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और नई दिल्ली स्थित लक्स इंडस्ट्रीज (LUX Industries) के ऑफिस और मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट पर छापेमारी की। लक्स कंपनी के प्रमोटरों के घरों पर भी छापेमारी की गई है।

200 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का आरोप

LUX कोलकाता बेस्ड कंपनी है। अभी तक कंपनी की ओर से इस एक्शन पर कोई बयान नहीं आया है। कंपनी पर 200 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का आरोप है। इस बीच शुक्रवार को Lux Industries के शेयरों गिरावट में देखने को मिली। यह आज 45.85 अंक या 3.02 फीसदी गिरावट के साथ 1,473.50 रुपये पर बंद हुआ।

Lux Industries का बिजनेस

गौरतलब है कोलकाता बेस्ट यह कंपनी पहले बिस्वनाथ होजरी मिल्स के नाम से जाना जाता था, यह भारत की प्रमुख अंडरवियर मेकिंग कंपनी है, जिसका मुख्यालय कोलकाता में है। कारोबार में दबाव की वजह से LUX कंपनी के प्रॉफिट पर असर पड़ा है। कारोबारी साल 2022-23 की अप्रैल जून तिमाही के मुकाबले कारोबारी साल 2023-24 की अप्रैल जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा पिछले साल के मुकाबले 64 फीसदी फिसल गया था। आंकड़ों के अनुसार कंपना का मुनाफा पिछले साल के मुकाबले 51।5 करोड़ रुपये से घटकर 18।3 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं आय 567 करोड़ रुपये से घटकर 523 करोड़ रुपये रह गई है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article