बिजनेस

NSE Holidays: क्या आज बकरीद के दिन शेयर बाजार बंद रहेगा

nse holidays 2025: बकरीद के मौके पर भले ही देशभर में स्कूल, बैंक और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे, लेकिन NSE और BSE जैसे भारतीय शेयर बाजार खुले रहेंगे क्योंकि यह दिन ट्रेडिंग हॉलिडे की सूची में शामिल नहीं है। बकरीद इस्लाम धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो बलिदान और आस्था का प्रतीक है।

Image

क्या आज 6 जून को शेयर बाजार बंद रहेगा।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

nse holidays 2025: भारत में बकरीद (ईद-उल-अजहा) 7 जून 2025 को मनाई जाएगी। चांद दिखने के बाद देशभर में त्योहार की तैयारियां जोरों पर हैं। हालांकि, 6 जून को कई सार्वजनिक संस्थान, बैंक और स्कूल बंद रहेंगे, लेकिन नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) इस दिन खुले रहेंगे। इसका कारण यह है कि बकरीद को आधिकारिक ट्रेडिंग हॉलिडे सूची में शामिल नहीं किया गया है।

इस्लामिक कैलेंडर का यह एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो पैगंबर इब्राहिम की आस्था और ईश्वर के प्रति समर्पण की याद में मनाया जाता है। यह दिन बलिदान, सेवा और विश्वास का प्रतीक माना जाता है।

2025 के आगामी शेयर बाजार हॉलिडे

स्वतंत्रता दिवस – 15 अगस्त

गणेश चतुर्थी – 27 अगस्त

गांधी जयंती / दशहरा – 2 अक्टूबर

दिवाली – 21 अक्टूबर

दिवाली बलिप्रतिपदा – 22 अक्टूबर

गुरुपर्ब – 5 नवम्बर

क्रिसमस – 25 दिसम्बर

दिवाली के दिन विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन आयोजित किया जाएगा, जिसकी तारीख और समय की घोषणा बाद में की जाएगी।

अगले सप्ताह की बाजार दिशा

पिछले हफ्ते भारतीय बाजारों में उतार-चढ़ाव रहा, लेकिन सप्ताह के अंत में सकारात्मक बंद हुए। अब निवेशकों की नजर आगामी मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक पर है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, बैंकों, रियल एस्टेट और ऑटो सेक्टर की मजबूती यह संकेत दे रही है कि निवेशक 25 बेसिस प्वाइंट की ब्याज दर कटौती को पहले ही आंक रहे हैं।

तकनीकी विश्लेषण के अनुसार, निफ्टी ने अपने शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज (20-DEMA) को फिर से प्राप्त कर लिया है। यदि निफ्टी इस स्तर के ऊपर टिके रहने में सफल रहता है, तो आगे बाजार में और तेजी की उम्मीद की जा सकती है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article