बिजनेस

Elon Musk And Alexander The Great: क्या सिकंदर महान के अवतार हैं एलन मस्क? इस नई किताब में हुआ खुलासा

Elon Musk And Alexander The Great: 30 साल पहले एलन मस्क ने एक निवेशक से कहा कि वह सिकंदर महान की आत्मा का पुनर्जन्म (Reincarnation ofAlexander the Great) हैं। इस बात का खुलासा इस सप्ताह प्रकाशित एलन मस्क पर एक नई किताब में किया है कि युवा मस्क ने 30 साल पहले एक निवेशक से कहा था कि वह ग्रीक विजेता सिकंदर महान का 'पुनर्जन्म' हैं। यहां जानिए किताब में और क्या खुलासा किया गया।

Image

एलन मस्क ने खुद को बताया था- सिकंदर महान का 'पुनर्जन्म

Photo : iStock

Elon Musk And Alexander The Great : इस हफ्ते प्रकाशित एक नई किताब में यह खुलासा हुआ है कि 30 साल पहले, युवा एलन मस्क ने एक निवेशक से कहा था कि वह ग्रीक सम्राट सिकंदर महान की 'आत्मा का पुनर्जन्म' (Reincarnation of Greek conqueror Alexander the Great) हैं। यह घटना तब हुई थी जब डेरिक प्राउडियन, जो उस समय मोहर डेविडोव वेंचर्स में थे, उन्होंने युवा मस्क से मुलाकात की थी। उस मुलाकात का उद्देश्य मस्क के पहले स्टार्टअप Zip2 को फानेंशियल सहायता प्रदान करना था, जो येलो पेजेस को ऑनलाइन लाने का लक्ष्य रखता था। मस्क ने इस मौके पर कहा था कि Zip2 सबसे बड़ी कंपनी बनने वाली है। उन्होंने प्राउडियन से कहा कि नहीं, तुम नहीं समझते, मैं सिकंदर महान की आत्मा का पुनर्जन्म हूं।

टीओआई के मुताबिक प्राउडियन ने मस्क (Elon Musk) की बातों को गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन मस्क ने यह भी कहा कि उन्हें 'सामुराई की आत्मा' (Samurai spirit) प्राप्त है। मस्क ने कहा था कि मेरे पास सामुराई की आत्मा है। मैं सफल होने से बेहतर तो सेपुकू (आत्महत्या) करना पसंद करूंगा। ये बातें किताब Hubris Maximus में लिखी है कि जो वॉशिंगटन पोस्ट के फैयाज सिद्दीकी द्वारा प्रकाशित की गई है।

'मैं जानता हूं कि वह कितना चालाक और निर्दयी है'

प्राउडियन ने किताब में कहा कि उन्होंने 23 साल के मस्क (Elon Musk) की बातों को गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन अब जब वह पीछे मुड़कर देखते हैं तो उन्हें समझ आता है कि मस्क कितना स्मार्ट और निर्दयी है। उन्होंने कहा कि मुझे वास्तव में चिंता है क्योंकि मैं जानता हूं कि यह आदमी कितना चालाक है, उसके पास कितना पैसा है और वह कितना निर्दयी है और यह सब मेरे सामने हो रहा है।

एलन मस्क को आदेश स्वीकारना पसंद नहीं है

टेस्ला के पूर्व निवेशक और कंपनी के सबसे बड़े सपोर्टर में से एक रॉस गेरबर ने सिद्दीकी से कहा कि मस्क को यह बिल्कुल पसंद नहीं है कि कोई उन्हें आदेश दे, यहां तक कि अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) भी नहीं। गर्बर ने कहा कि वह बस किसी भी अधिकार का बिल्कुल भी सम्मान नहीं करता। जिनका मस्क के साथ संबंध बाद में खराब हो गया। मुझे इसके बारे में एक अलग राय है कि तुम उन लोगों का मजाक उड़ाते हो जो तुम्हें वास्तव में नुकसान पहुंचा सकते हैं।

ट्विटर की खरीदारी के समय का एक अजीब पल

किताब में उस समय का भी उल्लेख है जब मस्क (Elon Musk) ने 2022 में ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर में खरीदा था। एक उच्च स्तरीय कार्यकारी ने बताया कि जब मस्क ने एक बैठक के लिए उन्हें बुलाया, तो वह स्थिति काफी अजीब थी। डेली बीस्ट की रिपोर्ट में बताया गया है कि एक उच्च-स्तरीय अधिकारी ने मस्क के कार्यालय के बाहर 90 मिनट तक इंतजार करने की बात याद की। जब उन्हें आखिरकार अंदर जाने की अनुमति दी गई, तो मस्क अपने फोन पर YouTube वीडियो देख रहे थे। इसके बाद 10 मिनट तक अजीबोगरीब चुप्पी रही, जिसके दौरान अधिकारी ने मस्क के अपनी उपस्थिति को स्वीकार करने का इंतजार किया।

सिद्दीकी ने लिखा कि जब भी उन्होंने मस्क से किसी स्टोरी के लिए संपर्क करने की कोशिश की, तो मस्क हमेशा यही कहते थे कि अपने पपेटमास्टर को मेरी शुभकामनाएं देना जो कि वॉशिंगटन पोस्ट के मालिक जेफ बेजोस की ओर इशारा था।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article