बिजनेस

IREDA share price target: अपने ऑल टाइम हाई से 30 फीसदी गिरा शेयर, अब क्यों नहीं बढ़ रहा PSU स्टॉक, जानें एक्सपर्ट की राय

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 10, 2024, 01:17 PM IST

IREDA share price target: आस्था जैन ने ईटी नाउ से बात करते हुए स्वदेश ने IREDA स्टॉक के लिए प्रमुख रणनीति बताई है। उन्होंने कहा कि इरेडा का स्टॉक जरूरत से ज्यादा बढ़ गया है और एनबीएफसी शेयरों के लिए तय सीमा से भी आगे निकल गया है।

Image

IREDA share price target 2024

IREDA share price target: भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी (IREDA) के शेयर पिछले एक महीने में लगभग 13.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। पीएसयू स्टॉक में कमजोरी का कारण निवेशकों की मुनाफावसूली और ऊंची वैल्यूएशन है। पिछले एक महीने से पीएसयू स्टॉक में गिरावट के बीच, 07 मार्च का सत्र राहत की सांस लेकर आया जब शेयर 148.80 रुपये के इंट्रा-डे हाई के साथ लगभग 4.30 प्रतिशत उछल गया और IREDA का स्टॉक 07 मार्च को 147.85 रुपये पर बंद हुआ।

ऐसे में निवेशकों के मन में यह सवाल है कि जब स्टॉक अपने उच्चतम स्तर को छूने के बाद गिर रहा है तो उन्हें क्या करना चाहिए। बता दें कि पीएसयू शेयरों की बढ़ती गति के बाद, पिछले एक साल में स्टॉक में लगभग 146 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। ईटी नाउ से एक्सक्लूसिव बात करते हुए एक एक्सपर्ट ने इरेडा का स्टॉक के नहीं बढ़ने के पीछे की वजह बताई है।

IREDA शेयर प्राइस टारगेट

मार्केट विशेषज्ञ आस्था जैन ने ईटी नाउ से बात करते हुए स्वदेश ने IREDA स्टॉक के लिए प्रमुख रणनीति बताई है। उन्होंने कहा कि इरेडा का स्टॉक जरूरत से ज्यादा बढ़ गया है और एनबीएफसी शेयरों के लिए तय सीमा से भी आगे निकल गया है। हालाँकि, उन्होंने आगाह किया कि स्टॉक निवेशकों के धैर्य की परीक्षा लेगा और केवल लंबी अवधि के लिए स्टॉक में बने रहने की सलाह दी। लंबी अवधि में यह अच्छा प्रदर्शन कर सकता है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article