IPO Update : भारतीय शेयर बाजार में IPO का तूफान इस हफ्ते भी जारी रहने वाला है। 14 सितंबर से शुरू हुए कारोबारी सप्ताह में 11 IPO बाजार में आएंगे, जिनमें 5 मेनबोर्ड और 6 SME इश्यू शामिल हैं। इनसे कंपनियां कुल करीब ₹24,500 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं। इस पूरी दौड़ में सबसे बड़ा नाम National Stock Exchange यानी NSE का है, जिसका IPO अकेले करीब ₹22,561.57 करोड़ का है। यानी इस सप्ताह आने वाले कुल IPO में करीब 90% हिस्सा NSE का होगा।
NSE IPO पर सबसे ज्यादा नजर
NSE का IPO 17 सितंबर को खुलेगा और 21 सितंबर को बंद होगा। इसका Price Band ₹1,700 से ₹1,785 प्रति शेयर रखा गया है। अपर प्राइस बैंड पर इश्यू का आकार करीब ₹22,568 करोड़ बैठता है। IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) है, यानी NSE को इस इश्यू से सीधे पैसा नहीं मिलेगा, बल्कि मौजूदा शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे।
मैदान में तीन और दिग्गज
NSE के अलावा इस सप्ताह आने वाले इश्यूज में तीन और बड़ी कंपनियां शामिल हैं। इनमें Hero Motors, SS Retail और Jindal Supreme India के IPO 16 सितंबर से 18 सितंबर तक खुलेंगे। Hero Motors करीब ₹1,000 करोड़, SS Retail ₹500 करोड़ और Jindal Supreme करीब ₹124.88 करोड़ जुटा रहा है। इसके अलावा Sonaselection India का IPO भी 17 से 21 सितंबर तक खुलेगा।
| IPO | सेगमेंट | खुलने की तारीख | बंद होने की तारीख | इश्यू साइज | प्राइस बैंड |
|---|---|---|---|---|---|
| Quanto Agroworld | SME | 15 सितंबर | 17 सितंबर | ₹31.02 करोड़ | ₹67 |
| Shakti Polytarp | SME | 15 सितंबर | 17 सितंबर | ₹26.93 करोड़ | ₹56–59 |
| Vama Wovenfab | SME | 15 सितंबर | 17 सितंबर | ₹49.54 करोड़ | ₹324–341 |
| Hero Motors | Mainboard | 16 सितंबर | 18 सितंबर | ₹1,000 करोड़ | ₹79–84 |
| SS Retail | Mainboard | 16 सितंबर | 18 सितंबर | ₹500.75 करोड़ | ₹403–424 |
| Jindal Supreme | Mainboard | 16 सितंबर | 18 सितंबर | ₹124.88 करोड़ | ₹88–93 |
| NSE | Mainboard | 17 सितंबर | 21 सितंबर | ₹22,561.57 करोड़ | ₹1,700–1,785 |
| Sonaselection India | Mainboard | 17 सितंबर | 21 सितंबर | ₹142 करोड़ | ₹94–99 |
| Kheria Autocomp | SME | 17 सितंबर | 21 सितंबर | ₹46.44 करोड़ | ₹96–101 |
| SpectraA Technology Solutions | SME | 17 सितंबर | 21 सितंबर | ₹42.52 करोड़ | ₹112–118 |
| Axiom Gas Engineering | SME | 18 सितंबर | 22 सितंबर | ₹49.81 करोड़ | ₹50–53 |
दो IPO में भी पैसा लगाने का आखिरी मौका
पिछले सप्ताह खुले Manika Plastech और Veegaland Developers के IPO इस सप्ताह बंद होंगे। Manika Plastech की bidding 16 सितंबर और Veegaland Developers की 15 सितंबर को समाप्त होगी। यानी निवेशकों के पास इनके लिए भी सीमित समय बचा है।
| IPO | खुलने की तारीख | बंद होने की तारीख | इश्यू साइज | GMP | GMP % |
|---|---|---|---|---|---|
| NSE | 17 सितंबर | 21 सितंबर | ₹22,561.57 करोड़ | ₹210 | 11.76% |
| SS Retail | 16 सितंबर | 18 सितंबर | ₹500 करोड़ | ₹120 | 28.30% |
| Hero Motors | 16 सितंबर | 18 सितंबर | ₹1,000 करोड़ | ₹24 | 28.57% |
| Jindal Supreme | 16 सितंबर | 18 सितंबर | ₹124.88 करोड़ | ₹27 | 29.03% |
| Manika Plastech | 11 सितंबर | 16 सितंबर | ₹125.50 करोड़ | ₹11 | 25.58% |
| Veegaland Developers | 10 सितंबर | 15 सितंबर | ₹210 करोड़ | ₹15 | 10.71% |
लिस्टिंग की भरमार
IPO के साथ इस सप्ताह बाजार में लिस्टिंग की भी बड़ी हलचल रहेगी। Pranav Construction 15 सितंबर, जबकि Glass Wall Systems India, Prasol Chemicals और Kanohar Electricals 16 सितंबर को debut करेंगे। 17 सितंबर को Asset Reconstruction Co India, Manipal Payment & Identity Solutions, Steamhouse India, LCC Projects, Karamtara Engineering और Rentomojo जैसे शेयर बाजार में उतरेंगे। SME segment में Apana Logistics, Infrax Renewable, Vinod Texworld और Amtech Esters की भी लिस्टिंग होगी।
डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
