IPO News: आईपीओ निवेशकों के लिए यह हफ्ता काफी बिजी रहने वाला है। एक के बाद एक, 5 मेन बोर्ड कंपनियों के आईपीओ में पैसा लगाने का मौका मिल रहा है। 8 दिसंबर यानी आज से बेंगलुरु की होम और फर्निशिंग कंपनी वेकफिट इनोवेशंस और फार्मास्युटिकल कंपनी कोरोना रेमेडीज का आईपीओ खुल गया है। इसके बाद नेफ्रोकेयर हेल्थ सर्विसेज और पार्क मेडी वर्ल्ड हैं, जो 10 दिसंबर को क्रमशः 438-460 रुपये प्रति शेयर और 154-162 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड के साथ अपने IPO पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए खोल रही हैं। इस हफ्ते मेनबोर्ड सेगमेंट से आखिरी IPO ICICI प्रूडेंशियल AMC का होगा।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल AMC आईपीओ
आईसीआईसीआई बैंक की अनुषंगी कंपनी आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी (एएमसी) ने अपने आगामी आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 2,061 से 2,165 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। इससे कंपनी का मूल्यांकन 1.07 लाख करोड़ रुपये (करीब 11.86 अरब डॉलर) आंका गया है। कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि 10,602 करोड़ रुपये का आईपीओ बोली के लिए 12 दिसंबर को खुलेगा और 16 दिसंबर को संपन्न होगा। बड़े (एंकर) निवेशक 11 दिसंबर को बोली लगा सकते हैं। यह निर्गम पूरी तरह से प्रवर्तक द्वारा 4.89 करोड़ से अधिक शेयर की बिक्र पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी का शेयर 19 दिसंबर को बाजार में सूचीबद्ध हो सकता है।
SME सेगमेंट में भी बड़ा एक्शन
इस हफ्ते SME सेगमेंट में भी एक्शन देखने को मिलेगा, जिसमें 367 करोड़ के आठ IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहे हैं। इनमें से सबसे पहले K V Toys India, Prodocs Solutions, और Riddhi Display Equipments के IPO आज से खुला है। इसके बाद Unisem Agritech, और Shipwaves Online के पब्लिक इश्यू 10 दिसंबर को खुलेंगे। इसके अलावा, Pajson Agro India और HRS Aluglaze अपने पहले पब्लिक इश्यू 11 दिसंबर को खोलेंगे, इसके बाद Ashwani Container Movers, जो मौजूदा IPO शेड्यूल के हिसाब से आखिरी है, 12 दिसंबर को खुलेगा।
11 कंपनियां मार्केट में होंगी लिस्ट
इस हफ्ते 11 नई कंपनियां, शेयर बाजार में लिस्ट होंगी, जिनमें मेनबोर्ड सेगमेंट से तीन- Meesho, Aequs, और Vidya Wires शामिल हैं। इन तीनों को 10 दिसंबर को लिस्ट किया जाएगा। SME सेगमेंट में, लग्जरी टाइम और वेस्टर्न ओवरसीज स्टडी अब्रॉड 11 दिसंबर से BSE SME पर अपना डेब्यू करेंगे, इसके बाद मेथडहब सॉफ्टवेयर 12 दिसंबर को लिस्ट होगा। एनकॉम्पैस डिजाइन इंडिया और फ्लाईविंग्स सिम्युलेटर ट्रेनिंग सेंटर भी 12 दिसंबर यानी शुक्रवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होंगे।
