बिजनेस

सेंसेक्स की टॉप-9 कंपनियों में निवेशकों ने छापे 2.15 लाख करोड़, सिर्फ TCS ने कराया नुकसान

ईरान संकट का हल निकलने की उम्मीद से पिछले हफ्ते शेयर बाजार में अच्छी तेजी रही। इसका फायदा सेंसेक्स की शीर्ष कंपनियों को मिला।

Image

सेंसेक्स

पिछले हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में अच्छी तेजी रही। इसका फायदा सेंसेक्स की टॉप कंपनियों में निवेश करने वाले निवेशकों को हुआ। सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 2.15 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान भारती एयरटेल सबसे अधिक लाभ में रही। मार्केट कैप बढ़ने से इन कंपनियों में निवेश करने वाले निवेशाकों को तगड़ा फायदा हुआ। समीक्षाधीन सप्ताह में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,274.95 अंक यानी 1.68 प्रतिशत चढ़ा।

मार्केट कैप में कहां हुई कितनी बढ़ोतरी?

  1. भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 52,432.67 करोड़ रुपये बढ़कर 11,62,963.30 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
  2. भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का बाजार मूल्यांकन 51,675.23 करोड़ रुपये बढ़कर 5,56,726.30 करोड़ रुपये रहा।
  3. बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 26,553.71 करोड़ रुपये बढ़कर 5,98,501.25 करोड़ रुपये पहुंच गया।
  4. रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 22,464.02 करोड़ रुपये बढ़कर 17,71,882.96 करोड़ रुपये हो गया।
  5. लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) का बाजार मूल्यांकन 21,929.12 करोड़ रुपये बढ़कर 5,79,126.95 करोड़ रुपये पहुंच गया।
  6. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार पूंजीकरण 16,753.57 करोड़ रुपये बढ़कर 9,55,415.07 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
  7. एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 11,948.72 करोड़ रुपये बढ़कर 12,01,263.14 करोड़ रुपये हो गई।
  8. हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 6,661.10 करोड़ रुपये बढ़कर 5,15,946.75 करोड़ रुपये रहा।
  9. आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 4,724.22 करोड़ रुपये बढ़कर 9,66,021.99 करोड़ रुपये हो गया।

टीसीएस ने निवेशकों को दिया झटका

इस रुख के उलट टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण 12,699.49 करोड़ रुपये घटकर 7,69,350.13 करोड़ रुपये रह गया। यह शीर्ष 10 कंपनियों में एकमात्र नुकसान उठाने वाली कंपनी रही। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमशः एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, भारतीय जीवन बीमा निगम और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

भाषा अजय अजय

अजय

Alok Kumar
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article