बिजनेस

Dholera: धोलेरा SIR में भूमि, भूखंडों में सालाना 3000 करोड़ रुपये तक का निवेश, उत्तर भारत के निवेशक खरीद रहे

Dholera Special Investment Region: धोलेरा एसआईआर परियोजना को केंद्र और गुजरात सरकार द्वारा अहमदाबाद से लगभग 100 किलोमीटर दूर एक विशेष उद्देश्यीय कंपनी धोलेरा इंडस्ट्रियल सिटी डेवलपमेंट लिमिटेड (डीआईसीडीएल) के माध्यम से संयुक्त रूप से विकसित किया जा रहा है। इसमें मुख्य रूप से उत्तर भारत के निवेशक भूमि और भूखंड खरीद रहे हैं।

Image

Dholera Special Investment Region, Dholera SIR, gujarat,Investment of Rs 3000 crore, land plots in Dholera SIR

Photo : iStock

Dholera Special Investment Region:गुजरात में धोलेरा विशेष निवेश क्षेत्र (एसआईआर) की रियल एस्टेट परिसंपत्तियों में सालाना 2,000-3,000 करोड़ रुपये का नया निवेश हो रहा है। एक रियल एस्टेट डेवलपर ने कहा कि इसमें मुख्य रूप से उत्तर भारत के निवेशक भूमि और भूखंड खरीद रहे हैं। डेवलपर ने कहा कि ये निवेश परियोजना में बढ़ते विश्वास को दर्शाते हैं।

धोलेरा इंडस्ट्रियल सिटी डेवलपमेंट

धोलेरा एसआईआर परियोजना को केंद्र और गुजरात सरकार द्वारा अहमदाबाद से लगभग 100 किलोमीटर दूर एक विशेष उद्देश्यीय कंपनी धोलेरा इंडस्ट्रियल सिटी डेवलपमेंट लिमिटेड (डीआईसीडीएल) के माध्यम से संयुक्त रूप से विकसित किया जा रहा है।

डीआईसीडीएल में 51 प्रतिशत स्वामित्व गुजरात सरकार के पास

साल 2016 में गठित डीआईसीडीएल में 51 प्रतिशत स्वामित्व गुजरात सरकार और 49 प्रतिशत केंद्र सरकार के पास है। अहमदाबाद स्थित डेवलपर आइजी ग्रुप ने एक बयान में कहा कि अधिकांश निवेश भूमि और भूखंडों में आ रहा है। यह निवेश मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, गुरुग्राम और नोएडा के निवेशकों से आ रहा है।

आइजी ग्रुप के संस्थापक ललित परिहार ने कहा, “हर साल हम जमीन और भूखंड में 2,000-3,000 करोड़ रुपये का नया निवेश देख रहे हैं। यह ज़्यादातर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, गुरुग्राम और नोएडा से आ रहा है।” उनके अनुसार, निवेशक दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गलियारे के अंतर्गत आने वाली परियोजना धोलेरा एसआईआर में अपने प्रारंभिक निवेश पर कुछ वर्षों में अच्छा रिटर्न पा सकते हैं। समूह ने कहा कि परियोजना के लिए पहले चरण के बुनियादी ढांचे का लगभग 95 प्रतिशत काम गुजरात सरकार द्वारा पहले ही पूरा कर लिया गया है।

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article