बिजनेस

PPF में बच्चों के नाम हर महीने ₹5,000 करें निवेश और पाएं 2.70 करोड़ का फंड, समझें पूरा गणित

आम निवेशकों के बीच पीपीएफ एक पॉपुलर निवेश माध्यम है। इस पर आपको गारंटीड रिटर्न मिलता है। आप आसानी से लंबी अवधि में बड़ा फंड जमा कर लेते हैं।

Image

बच्चों के लिए पीपीएफ में निवेश

अगर आप अपने बच्चे का भविष्य सुरक्षित करना चाहते हैं तो पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) एक बेहतरीन इन्वेस्टमेंट विकल्प हो सकता है। आप छोटी रकम से लंबी अवधि में बड़ा फंड जमा कर सकते हैं। 1986 में केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई पीपीएफ एक भरोसेमंद और कम जोखिम वाली सरकारी बचत योजना है, जिसमें लगातार और गारंटीड रिटर्न मिलता है। इसका इस्तेमाल शादी, बच्चों की विदेश में पढ़ाई, घर खरीदने, रिटायरमेंट फंड बनाने या संपत्ति जोड़ने जैसे फाइनेंशियल लक्ष्यों को पूरा करने के लिए किया जा सकता है।

PPF अकाउंट भारत में किसी भी पोस्ट ऑफिस या बैंक ब्रांच में आसानी से खुलवाया जा सकता है। अभी PPF पर 7.1% की दर से ब्याज मिल रहा है। नाबालिगों के लिए, माता-पिता या कानूनी अभिभावक अकाउंट खुलवा सकते हैं, जिसे मुख्य अकाउंट होल्डर के 18 साल का होने पर 'मेजर' (वयस्क) स्टेटस में बदलना जरूरी होता है। आइए देखें कि PPF में हर महीने ₹5,000 निवेश कर आप आपके बच्चे के लिए कितनी संपत्ति जमा कर सकते हैं।

PPF: ₹5,000 मंथली निवेश से कितना फंड जमा होगा?

अगर आप 10 साल की उम्र में बच्चे के लिए निवेश शुरू करते हैं और 50 साल तक हर महीने ₹5,000 जमा करते हैं तो आप ₹2.70 करोड़ से अधिक का फंड जमा कर लेंगे। इस दौरान आप कुल ₹30 लाख का निवेश करेंगे, जिसपर आपको ₹2.40 करोड़ से ज्यादा का ब्याज मिलेगा।

अगर आप 11 साल की उम्र में बच्चे के लिए निवेश शुरू करते हैं और 49 साल तक हर महीने ₹5,000 जमा करते हैं तो आप ₹2.51 करोड़ से अधिक का फंड जमा कर लेंगे। इस दौरान आप कुल ₹29.40 लाख का निवेश करेंगे, जिसपर आपको ₹2.22 करोड़ से ज्यादा का ब्याज मिलेगा।

अगर आप 14 साल की उम्र में बच्चे के लिए निवेश शुरू करते हैं और 46 साल तक हर महीने ₹5,000 जमा करते हैं तो आप ₹2.03 करोड़ से अधिक का फंड जमा कर लेंगे। इस दौरान आप कुल ₹27.60 लाख का निवेश करेंगे, जिसपर आपको ₹1.75 करोड़ से ज्यादा का ब्याज मिलेगा।

अगर आप 18 साल की उम्र में बच्चे के लिए निवेश शुरू करते हैं और 42 साल तक हर महीने ₹5,000 जमा करते हैं तो आप ₹1.52 करोड़ से अधिक का फंड जमा कर लेंगे। इस दौरान आप कुल ₹25.20 लाख का निवेश करेंगे, जिसपर आपको ₹1.52 करोड़ से ज्यादा का ब्याज मिलेगा।

Alok Kumar
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article