बिजनेस

SBI की 1 साल की FD में करें 200,000 रुपये निवेश, मैच्योरिटी पर मिलेंगे इतने पैसे

तमाम बैंक एफडी में निवेश की सुविधा प्रदान करते हैं। देश का सबसे बड़ा बैंक, एसबीआई भी अलग-अलग अवधि के एफडी में निवेश की सुविधा देता है। आपको आज हम 1 साल की एफडी के बारे में बता रहे हैं।

Image

एसबीआई एफडी

देश का सबसे बड़ा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में निवेश करने वालों की संख्या करोड़ों में है। बैंक की एफडी स्कीम में सबसे अधिक निवेशक निवेश करते हैं। अगर आप भी एफडी कराने की सोच रहे हैं तो एसबीआई का एफडी एक बेहतर विकल्प हो सकता है। आज हम आपको 1 साल की एफडी के बारे में बता रहे हैं। बैंक 1 वर्ष की एफडी पर आम लोगों को 6.55% की दर से ब्याज दे रहा है। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को 7.05% की दर से ब्याज दे रहा है। अब अगर आप 1 साल की एफडी में 2 लाख रुपये निवेश करेंगे तो मैच्योरिटी पर कितने पैसे मिलेंगे? आइए जानते हैं।

2 लाख रुपये निवेश करने पर कितने पैसे मिलेंगे

अगर आप आम नगरिक हैं तो 1 साल की एसबीआई एफडी में आपको 6.55% की दर से ब्याज मिलेगा। अब 200000 रुपये के निवेश पर कितना रिटर्न मिलेगा। आपको बता दें कि 6.55% की दर से आपको 1 साल में 13,425 रुपये का ब्याज मिलेगा। इस तरह आपको मैच्योरिटी पर 2,13,425 रुपये मिलेंगे। आप अपनी सुविधा के अनुसार राशि में बदलाव कर सकते हैं। आपको बता दें कि एसबीआई ने अमृत वृष्टि (444 दिन)योजना की ब्याज दर 6.85% से घटाकर 6.60% कर दी है। यह बदलाव 15 जून 2025 से लागू होगा। इसके बावजूद इसमें ज्यादा ब्याज मिल रहा है।

एफडी कराने में इन बातों का रखें ख्याल

अधिकांश बैंक अपने निवेशकों को एफडी में निवेश की सुविधा प्रदान करते हैं। लेकिन आप कैसे जान सकते हैं कि आपके लिए सबसे अच्छी एफडी कौन सी रहेगी? आदर्श रूप से आपको ऐसी एफडी में निवेश करना चाहिए जिसकी अवधि आपके वित्तीय लक्ष्यों से मेल खाती है। छोटी और लंबी अवधि के लक्ष्यों पर निर्भर करते हुए, आप सही एफडी अवधि को चुन सकते हैं। आपको ऐसी एफडी चुननी चाहिए जिन पर ब्याज की सर्वश्रेष्ठ दर मिलती है ताकि आप अपने वित्तीय लक्ष्यों को पूरा कर सकें। जब यह उम्मीद की जाती है कि एफडी पर ब्याज की दर बढ़ेगी, तो आप भिन्न-भिन्न मैच्योरिटी वाली एक से अधिक एफडी में निवेश कर सकते हैं ताकि आप एफडी लैड्डरिंग तैयार कर सकें और दीर्घकाल में एफडी ब्याज दर का औसत लाभ प्राप्त कर सकें।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभ... और देखें

End of Article