Post Office Saving Scheme: ईरान युद्ध के चलते शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई है। इससे निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है। म्यूचुअल फंड निवेशकों का SIP से मोहभंग हुआ है। ऐसे हालात में अगर आप अपने निवेश पर बिल्कुल जोखिम लेना नहीं चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम को चुन सकते है। पोस्ट ऑफिस में कई बेहतरीन सेविंग स्कीम है जो बिना जोखिम को आपको शानदार रिटर्न देती है। आज हम आपको टाइम डिपॉजिट स्कीम के बारे में बता रहे हैं। पोस्ट ऑफिस की TD स्कीम, जो बिल्कुल बैंक FD जैसी ही है और एक तय समय के बाद आपकी पूरी जमा रकम पर गारंटी रिटर्न देती है। पोस्ट ऑफिस की TD स्कीम में आप सिर्फ ₹1 लाख जमा करके ₹44,995 का रिटर्न कैसे प्राप्त कर सकते हैं, आइए जानते हैं।
1 से 5 साल तक कर सकते हैं निवेश
आप पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम में 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल के लिए निवेश कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस 1 साल की TD पर 6.9%, 2 साल की TD पर 7.0%, 3 साल की TD पर 7.1% और 5 साल की TD पर 7.5% ब्याज देता है।
कैसे मिलेगा गारंटीड ₹44,995 का रिटर्न
अगर आप पोस्ट ऑफिस की 5 साल की TD स्कीम में ₹1,00,000 जमा करते हैं, तो मैच्योरिटी पर आपको कुल ₹1,44,995 मिलेंगे, जिसमें ₹44,995 का तय ब्याज शामिल है। यानी आपको बिना जोखिम के मैच्योरिटी पर ₹44,995 रुपये का गारंटीड रिटर्न मिलेगा।
कौन कर सकता है निवेश
- भारतीय निवासी होना जरूरी: पोस्ट ऑफिस की टीडी स्कीम में निवेश करने के लिए व्यक्ति को भारत का नागरिक होना जरूरी है।
- सिंगल अकाउंट: एक वयस्क व्यक्ति अपने नाम से खाता खोल सकता है। जॉइंट अकाउंट (अधिकतम 3 वयस्क) खोल सकते हैं।
- नाबालिग के लिए खाता: अभिभावक (गार्डियन) नाबालिग की ओर से खाता खोल सकता है।
- ऑनलाइन सुविधा: खाते e-Banking या Mobile Banking के जरिए भी खोले जा सकते हैं। इंटरनेट बैंकिंग के लिए पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट होना अनिवार्य है।
शर्तें और नियम
- 6 महीने से पहले निकासी नहीं: जमा की तारीख से 6 महीने पूरे होने से पहले कोई भी पैसा नहीं निकाला जा सकता है।
- अगर 6 महीने बाद लेकिन 1 साल से पहले खाता बंद करते हैं, तो ब्याज पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट के रेट से मिलेगा (सिर्फ पूरे महीनों के लिए)।
- 5 साल का TD के लिए 4 साल पूरे होने से पहले खाता बंद नहीं किया जा सकता है। 4 साल के बाद बंद करने पर सिर्फ सेविंग अकाउंट के हिसाब से ब्याज मिलेगा। अगर पहले कोई ब्याज मिल चुका है, तो उसे अंतिम भुगतान से एडजस्ट (काट) लिया जाएगा
