बिजनेस

Bank Of Baroda की 444 दिन FD में डालें 250000 रुपये, मैच्योरिटी पर मिलेंगे गारंटीड 2,70,074 रुपये, देखें कैलकुलेशन

BoB FD 444 days: आम निवेशकों के बीच एफडी बेस्ट इन्वेस्टमेंट स्कीम है। इसकी वजह निवेश पर जोखिम नहीं होना और मैच्योरिटी पर फिक्स रिटर्न मिलना है। अगर आप भी निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो हम आपको एक बेस्ट एफडी के बारे में बता रहे हैं।

Image

बैंक ऑफ बड़ौदा एफडी

शेयर बाजार निवेशकों को झटके पर झटके दिए जा रहा है। इसके चलते निवेशक अब एक बार फिर फिक्स्ड रिटर्न इन्वेस्टमेंट की ओर लौट रहे हैं। इसके चलते बैंक एफडी के प्रति निवेशकों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। अगर आप भी अपने निवेश पर जोखिम लेना नहीं चाहते हैं तो आप बैंक एफडी का चुनाव कर सकते हैं। आज हम आपको Bank Of Baroda की 444 दिन FD की बारे में बता रहे हैं। BoB की 444 दिन FD पर आम लोगों को 6.45% की दर से ब्याज मिल रहा है। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को 6.95% की दर से ब्याज मिल रहा है। ऐसे में अगर आप इस एफडी में 2.5 लाख रुपये निवेश करेंगे तो आइए जानते हैं कि कैसे आपको गारंटीड 2,70,074 रुपये मिलेंगे।

नीचे देखें पूरा कैलकुलेशन

  • निवेश राशि (Principal): ₹2,50,000
  • निवेश अवधि: 444 दिन
  • ब्याज दर: 6.4% (तिमाही चक्रवृद्धि – Quarterly Compounding)
  • कुल ब्याज (Interest Earned): ₹20,074.20
  • कुल मैच्योरिटी अमाउंट: ₹2,70,074.20

यानी 444 दिनों में आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहते हुए करीब ₹20 हजार से ज्यादा का गारंटीड मुनाफा देता है।

वरिष्ठ नागरिकों को कितना मिलेगा रिटर्न

अगर 444 दिन की एफडी में कोई वरिष्ठ नागरिक निवेश करेंगे तो उनको 6.95% की दर से ब्याज मिलेगा। इस ब्याज दर पर वरिष्ठ नागरिकों को 2,71,694.82 रुपये मैच्योरिटी पर मिलेंगे।

एफडी करने में इन बातों का रखें ख्याल

बैंकिंग एक्सपर्ट का कहना है कि किसी निवेशक को अगर 5 लाख की एफडी करनी है तो उसे एक ही एफडी में निवेश नहीं करना चाहिए। वह उस पैसे को अलग-अगल अवधि की एफडी में निवेश करें। ऐसा करने से बेहतर रिटर्न लेने में मदद मिलेगी। अलग-अलग बैंकों में एफडी बनाकर FD Ladder Strategy अपनाना अच्छा रिटर्न और लिक्विडिटी दोनों के लिए लाभदायक हो सकता है। आपको बता दें कि एफडी लैडर स्ट्रैटेजी एक ऐसी निवेश योजना है जिसमें आप अपना पूरा पैसा एक ही अवधि की FD में लगाने की बजाय, उसे कई अलग-अलग अवधियों (tenures) में बांट देते हैं।

फाइनेंशियल एक्सपर्ट का कहना है कि किसी निवेशक को एफडी कराने से पहले वित्तीय गोल सेट करना चाहिए। यानी उसे यह तय करना चाहिए कि जो पैसा वह एफडी में निवेश कर रहा है, उसकी जरूरत उसे कब होगी? उसी अनुसार उसे एफडी की अवधि का चयन करना चाहिए। ऐसा करने से उसे सही फैसला लेने में मदद मिलेगी। साथ ही पैसे की जरूरत और अपने निवेश के बीच सही तालमेल बिठा पाएगा। कई बार निवेशक बिना-सोचे समझें एफडी कर देते हैं। बाद में उनको पैसे की जरूरत होती है और वे समय से पहले एफडी को तोड़ देते है। इससे उनको नुकसान उठाना पड़ता है। बैंक प्री-विड्रावल को लेकर पेनल्टी वसूलते हैं। इससे निवेशकों को कम रिटर्न मिलता है।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article