बिजनेस

रेस्टोरेंट से किचन तक महंगाई की मार, कमर्शियल LPG सिलेंडर में 350 और घरेलू में 50 रुपए का इजाफा

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 1, 2023, 08:20 AM IST

LPG cylinder latest price : आम आदमी पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। 14.2 किलो के घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए और 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 350.50 रुपए की बढ़ोतरी की गई।

Image

एलपीजी सिलेंडरों के दाम बढ़े

Photo : BCCL

LPG cylinder latest price: मार्च महीने की पहली तारीख को ही आम आदमी पर फिर महंगाई की मार पड़ी है। एएनआई के मुताबिक 14.2 किलो के घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 1103 रुपए हो गई। दूसरी ओर 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 350.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के साथ ही दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलिंडर की कीमत 2119.50 रुपए हो जाएगी। नई दरें आज से प्रभावी हो गई हैं।

14.2 किलोग्राम वाले LPG सिलेंडर की नई दरें

  • दिल्ली में आज से 1053 रुपए के बजाय 1103 रुपए होगी।
  • मुंबई में 1052.50 रुपये के बजाय 1102.5 रुपए में बेचा जाएगा।
  • कोलकाता में 1079 रुपए के बजाय अब 1129 रुपए में मिलेगा।
  • चेन्नई में 1068.50 रुपए के बजाय 1118.5 रुपए कीमत होगी।

19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की नई दरें

  • दिल्ली में 1769 रुपए की जगह 2119.5 रुपए में मिलेगा।
  • कोलकाता में 1870 रुपये था, अब यह 2221.5 रुपए हो गया है।
  • मुंबई में 1721 रुपए से बढ़कर अब 2071.50 रुपये हो गया है।
  • चेन्नई में 1917 रुपए का सिलेंडर अब 2268 रुपए में मिलेगा।

स्थानीय टैक्स के कारण घरेलू रसोई गैस की कीमतें एक राज्य से दूसरे राज्य में अलग-अलग होती हैं। ईंधन खुदरा विक्रेता हर महीने की शुरुआत में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में संशोधन करते हैं। इसकी वजह से एलपीजी के सिलेंडरों की कीमतों में हर महीने की पहली तारीख को उतार-चढ़ाव होता रहता है।

प्रत्येक परिवार एक वर्ष में रियायती दरों पर 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों का हकदार है। इसके अलावा ग्राहकों को बाजार मूल्य पर LPGसिलेंडर की कोई अतिरिक्त खरीदारी करनी होगी। PAHAL (एलपीजी का डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) योजना के तहत उपभोक्ताओं को रियायती दर पर एलपीजी सिलेंडर मिलते हैं। सब्सिडी विदेशी मुद्रा दरों, कच्चे तेल की कीमतों जैसे कई कारकों पर निर्भर करती है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article