बिजनेस

LPG संकट से इंडक्शन की कीमतें बेलगाम, एक महीने में 3 हजार से 9000 रु. पहुंची कीमत

Induction Price: अमेरिका-ईरान और इजरायल की जंग के कारण पूरी दुनिया में LPG का संकट है लेकिन इसका सबसे बड़ा फायदा भारत में Induction बनाने वाली कंपनियां उठा रही हैं।

Image

इंडक्शन की कीमतें बेलगाम, एक महीने में 3 हजार से 9000 रु. पहुंची कीमत

अमेरिका-ईरान की युद्ध के शुरू होने पर जैसे ही होर्मुज स्ट्रेट बंद हुआ, उसके बाद से देश-दुनिया में तेल और एलपीजी की किल्लत हो रही है, हालांकि सरकार लगातार पर इस पर नजर रख रही है और लोगों को गैस की दिक्कत ना हो, इसका भरपूर प्रयास कर रही है।

एलपीजी की दिक्कत के बीच इंडक्शन के दिन बहुर गए। एलपीजी किल्लत के कारण लोग तुरंत इंडक्शन पर शिफ्ट हो गए और हालात ये हो गए कि शहर के हर घर, हर फ्लैट तक में इंडक्शन पहुंच गया, लेकिन कंपनियों ने इसे एक ऐसे मौके के तौर पर लिया जैसे उन्हें नागमणि मिल गई हो। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि महज एक महीने में इंडक्शन की कीमतें (Induction Price) इतनी बढ़ गई हैं जितनी किसी भी चीज की नहीं बढ़ी है।

एक महीने में इंडक्शन की कीमत में 200% का इजाफा

यह पढ़ने में आपको हैरानी हो सकती है, मजाक भी लग सकता है, लेकिन सच यही है कि महज एक महीने में इंडक्शन की कीमत में 200 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

Bajaj IRX 220F Infrared Induction Cooktop, 2200 Watts इंडक्शन की कीमत 11 मार्च 2026 को 2900 रुपये के करीब थी और आज यानी 8 अप्रैल को इसकी कीमत 8,398 रुपये हो गई है यानी करीब-करीब 200 फीसदी का इजाफा।

Induction Cooker Prices

Induction Cooker Prices

यह कहानी केवल बजाज के इंडक्शन की ही नहीं, बल्कि Maharaja और Prestige के इंडक्शन की कीमतें भी इसी तरह आसमान छू रही हैं। Prestige IRIS ECO 1200W इंडक्शन 7 मार्च 2026 को 1,499 रुपये का था, जबकि आज इसकी कीमत 2,350 रुपये है।

Induction Cooker Prices

Induction Cooker Prices

इसी तरह Maharaja Whiteline Superion 14 Dx Neo इंडक्शन आज 3,490 रुपये का बिक रहा है, जबकि 10 मार्च को इसकी कीमत 1,399 रुपये थी यानी महज एक महीने में इस इंडक्शन की कीमत करीब 3 गुना बढ़ गई है।

Induction Cooker Prices

Induction Cooker Prices

Pigeon की बात करें तो इसका Stovekraft Cruise 1800 watt इंडक्शन 9 मार्च को 1,299 रुपये का था, जबकि आज इसकी कीमत 2,099 रुपये है। इसी तरह अन्य कंपनियों के इंडक्शन की कीमत में भी इजाफा हुआ है।

अब यहां सवाल उठता है कि इन इंडक्शन की कीमत कैसे तय हो रही है। इन कंपनियों पर लगाम क्यों नहीं लगाया रहा है। कोई संस्था इनकी निगरानी क्यों नहीं कर रही है। कीमत में इतनी बढ़ोतरी की इजाजत इन्हें किसने दी है।

डिस्क्लेमर: ये सभी आंकड़े ई-कॉमर्स साइट से लिए गए हैं।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article