बिजनेस

तीन हफ्तों में इतना ज्यादा सस्ता हुआ सोना, इंदौर सराफा बाजार में इतनी है कीमत

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Nov 24, 2022, 12:30 PM IST

Gold and Silver Rate Today (आज का सोने-चांदी का भाव), 24 November 2022: डॉलर के मुकाबले रुपये में उतार- चढ़ाव से सोने और चांदी की कीमत प्रभावित होती है। आइए जानते हैं ताजा भाव कितना है।

Image

Gold and Silver Rate Today: तीन हफ्तों में 2300 रुपये फिसल गया सोने का दाम

Photo : iStock

Gold and Silver Rate Today, 24 November 2022: गुरुवार को सोने की कीमत (Gold Price) में तेजी आई। चांदी का दाम (Silver Price) भी जोरदार बढ़ गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना वायदा लगभग 0.47 फीसदी या 244 रुपये बढ़कर 52,695 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह चांदी का वायदा भाव 1.16 फीसदी या 715 रुपये बढ़कर 62,345 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, हाजिर बाजार में बुधवार को सबसे ज्यादा शुद्धता वाला सोना 52,418 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिका, जबकि चांदी की कीमत 61,700 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

सोने की हाजिर कीमतें पिछले तीन हफ्तों में 2,300 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा फिसल गई है, जबकि समीक्षाधीन अवधि के दौरान चांदी की हाजिर कीमत 4,700 रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा हो गई है।

इंदौर सराफा बाजार में इतनी है कीमत

इंदौर सराफा बाजार (Indore Sarafa Bazar) की बात करें, तो गुरुवार को वहां 22 कैरेट वाला 1 ग्राम सोना 10 रुपये सस्ता होकर 4,908 रुपये पर पहुंच गया है। यानी 10 ग्राम सोने की कीमत 49,080 रुपये हुई। 24 कैरेट वाले सबसे शुद्ध सोने की बात करें, तो इसके लिए लोग 5,153 रुपये प्रति ग्राम चुका रहे हैं। इसमें 11 रुपये की कमी आई है। इंदौर सराफा बाजार में 1 ग्राम चांदी 67 रुपये है और एक किलोग्राम चांदी 67,000 रुपये की है। इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ।

ग्लोबल मार्केट में महंगी हो गई सभी धातुएं

ग्लोबल मार्केट में सिर्फ सोना और चांदी ही नहीं, बल्कि सभी धातुएं महंगी हो गई हैं। सोना 0.59 फीसदी बढ़कर 1765 डॉलर पर पहुंच गया है। चांदी की कीमत 2.48 फीसदी बढ़कर 21.76 डॉलर पर आ गई। जिंक 0.29 फीसदी ऊपर 2915 डॉलर, एल्युमिनियम 2.10 फीसदी बढ़कर 2429 डॉलर और कॉपर 0.80 फीसदी महंगा होकर 364 डॉलर पर आ गया।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article