बिजनेस

Indo MIM IPO Allotment Today : आज अलॉटमेंट, कैसे चेक करें शेयर मिले या नहीं, कितना होगा प्रॉफिट?

Indo MIM IPO को 70 गुना से ज्यादा का ताबड़तोड़ सब्सक्रिप्शन मिला है। आज इस इश्यू के तहत शेयरों का अलॉटमेंट होना है। अगर आपने भी इस इश्यू को सब्सक्राइब किया है, जो जानें अलॉटमेंट कैसे चेक कर सकते हैं?

Image

इंडो MIM आईपीओ का अलोकेशन आज

Indo MIM IPO Allocation Status : अगर आपने Indo MIM IPO में निवेश किया है, तो आज का दिन आपके लिए अहम है। कंपनी के ₹3,811 करोड़ के IPO का अलॉटमेंट आज (28 जुलाई) फाइनल होने की उम्मीद है। जिन निवेशकों को शेयर मिलेंगे, उनके बैंक खाते से राशि डेबिट होने का संदेश भी आज मिल सकता है। वहीं, जिनका आवेदन सफल नहीं होगा, उन्हें 29 जुलाई से रिफंड की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कंपनी के शेयरों की 30 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर लिस्टिंग प्रस्तावित है। IPO को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। आखिरी दिन तक यह इश्यू 72.37 गुना सब्सक्राइब हुआ, जिससे अलॉटमेंट मिलने की संभावना काफी प्रतिस्पर्धी हो गई है।

कैटेगरीसब्सक्रिप्शन
QIB204.47 गुना
NII50.65 गुना
Retail6.69 गुना
कुल72.37 गुना
IPO के तहत कुल 5.50 करोड़ शेयर ऑफर किए गए हैं, जबकि निवेशकों ने 398.58 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां लगाईं। इससे पता चलता है कि निवेशकों के बीच इसको लेकर जबरदस्त क्रेज है। यही वजह है कि शेयर GMP भी मजबूत बना हुआ है।

ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

अक्सर शेयर अलॉटमेंट के बार आपके पास ईमेल आता है। हालांकि, इस इमेल के मिलने में कई बार देरी हो जाती है। बहरहाल, अलॉटमेंट का स्टेटस चेक करने के लिए आपके पास कई विकल्प हैं। सबसे पहले, तो आप रजिस्ट्रार की वेबसाइट से चेक कर सकते हैं। Indo MIM IPO के मामले में MUFG Intime India की IPO वेबसाइट पर जाएं। यहां, ड्रॉपडाउन में Indo-MIM Ltd चुनें। इसके बाद Application Number, PAN या Demat Account Number दर्ज करें और Submit पर क्लिक करें। इसके बाद आपको स्क्रीन पर अलॉटमेंट स्टेटस दिखाई देगा।

दूसरा विकल्प BSE की वेबसाइट से चेक करने का है। इसके लिए BSE IPO अलॉटमेंट पेज पर जाएं। यहां Equity चुनें। इसके बाद Issue Name में Indo-MIM Limited चुनें और

PAN या Application Number दर्ज करें। Captcha भरकर Search क्लिक कते ही आपको आपका अलॉटमेंट स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा। इसी तरह NSE की वेबसाइट पर भी स्टेटस देख सकते हैं। इसके लिए NSE के IPO Bid Details पेज पर जाएं। Equity & SME IPO Bid Details विकल्प चुनें। जरूरी जानकारी भरकर Search करें। इसके बाद आपका स्टेटस दिखाई देगा।

लिस्टिंग पर कितना हो सकता है मुनाफा?

ग्रे मार्केट में Indo MIM IPO का GMP करीब ₹190 प्रति शेयर बताया जा रहा है। IPO का अपर प्राइस ₹485 है। जीएमपी के हिसाब से अनुमानित लिस्टिंग प्राइस ₹675 रुपये है। इस तरह संभावित लिस्टिंग गेन करीब 39.18% का है। यानी रिटेल निवेशकों को 30 शेयरों के एक लॉट पर करीब ₹5,700 का संभावित फायदा हो सकता है। हालांकि, ग्रे मार्केट प्रीमियम आधिकारिक संकेतक नहीं होता और लिस्टिंग के दिन बाजार की स्थिति के अनुसार शेयर का भाव बदल सकता है।

कंपनी क्या करती है?

साल 1996 में स्थापित Indo MIM प्रिसिजन इंजीनियरिंग कंपोनेंट्स बनाने वाली कंपनी है। यह मेटल इंजेक्शन मोल्डिंग (MIM) तकनीक के जरिए ऑटोमोबाइल, एयरोस्पेस, डिफेंस, मेडिकल और कंज्यूमर प्रोडक्ट्स जैसे कई सेक्टरों के लिए कंपोनेंट्स तैयार करती है। कंपनी ने निवेश कास्टिंग, प्रिसिजन मशीनिंग, सिरेमिक इंजेक्शन मोल्डिंग और 3D मेटल प्रिंटिंग में भी अपनी मौजूदगी बढ़ाई है।

डिस्क्लेमर: TimesNow Navbharat किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

    Yateendra Lawaniya
    यतींद्र लवानियाauthor

    प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

    और पढ़ें
    End of Article