Indo Farm Equipment IPO GMP: इंडो फार्म इक्विपमेंट का IPO मंगलवार, 31 दिसंबर, 2024 से खुल गया है। ये साल 2024 का आखिरी IPO है। कमर्शियल व्हीकल बनाने वाली कंपनी के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 204-215 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। निवेशक कम से कम 69 इक्विटी शेयरों और उसके बाद इसी के गुणकों के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह इश्यू गुरुवार, 2 जनवरी, 2025 को सब्सक्रिप्शन के लिए बंद हो जाएगा।
ये भी पढ़ें -
कब होगी लिस्टिंग (Indo Farm Equipment IPO Listing)
इंडो फार्म इक्विपमेंट के आईपीओ की लिस्टिंग 7 जनवरी को होगी। कंपनी के आईपीओ का साइज 260.15 करोड़ रु है। ये एक मेनबोर्ड का आईपीओ है, जिसकी लिस्टिंग BSE और NSE पर होगी।
Indo Farm Equipment IPO GMP
आईपीओ वॉच के अनुसार इंडो फार्म इक्विपमेंट का जीएमपी (GMP) या ग्रे-मार्केट प्रीमियम 85 रु चल रहा है। अगर इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 215 रु भी फाइनल होता है तो इसकी लिस्टिंग मौजूदा जीएमपी के आधार पर 300 रु पर हो सकती है, जो 39.5 फीसदी रिटर्न होगा।
किन देशों में फैला है कारोबार
1994 में शुरू हुई चंडीगढ़ स्थित इंडो फार्म इक्विपमेंट ट्रैक्टर, पिक एंड कैरी क्रेन और अन्य कटाई वाले उपकरण बनाने में लगी हुई है। यह दो ब्रांड ऑपरेट करती है : इंडो फार्म और इंडो पावर। कंपनी अपने उत्पादों को नेपाल, सीरिया, सूडान, बांग्लादेश, म्यांमार और अन्य देशों में निर्यात करते हैं।
आईपीओ से आने वाले फंड का उपयोग 'पिक एंड कैरी क्रेन' मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी के लिए एक नई यूनिट की स्थापना; कुछ कर्ज चुकाने; NBFC सब्सिडियरी में आगे निवेश और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
