Bill Gates At Times Now Summit: माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व सीईओ बिल गेट्स ने टाइम्स नाउ समिट में कहा कि इंडिया की ग्रोथ में दुनिया की ग्रोथ शामिल है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया की 60% वैक्सीन भारत से आती हैं, जिनमें किफायती टीके, मैनिंजाइटिस, रोटावायरस और न्यूमोकोकस शामिल हैं। बिल गेट्स ने भारत के UPI और एयरपोर्ट सिस्टम की भी तारीफ की।
गेट्स फाउंडेशन के को-फाउंडर और माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व सीईओ बिल गेट्स ने कहा कि भारत ने टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, रिसर्च पर जोर दिया। सेनिटेशन पर ध्यान दिया। जिससे बीमारियों में कमी आई है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल एआई इकोसिस्टम में भारत मेन प्लेयर बन रहा है।
एआई को लेकर क्या कुछ बोले बिल गेट्स
टाइम्स नाउ समिट 2025 में माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व सीईओ बिल गेट्स ने भारत की बढ़ती टेक्नोलॉजी क्षमता के बारे में भी बात की। साथ ही एआई के जरिये भारत ने कृषि सॉल्यूशन पर भी काम हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत का लीडिंग AI आधारित क्लाइमेट सिस्टम करोड़ों किसानों को मौसम से संबंधित रियल टाइम डेटा प्रदान करता है जिसकी बदौलत वो अपनी फसलों को काफी बेहतर कर पाए हैं।
इसके साथ ही बिल गेट्स ने भारत में विकसित यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि UPI ने ग्लोबल स्तर पर डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर की मिसाल पेश की है। भारत का यह कदम अन्य देशों को यह भी बताता है कि वे अपने लोगों को ऐसी बेहतर सुविधाएं प्रदान करने में पिछड़ गए हैं। भारत ग्लोबल एआई इकोसिस्टम में भी मेन प्लेयर बन रहा है।
