बिजनेस

विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़त, RBI के पास अब इतने अरब डॉलर का रिजर्व

Foreign Reserve: 25 जुलाई 2025 को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2.7 अरब डॉलर बढ़कर 698.192 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। इससे पहले के हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार में 1.18 अरब डॉलर की कमी आई थी। लेकिन अब इस बढ़त ने निवेशकों और नीति-निर्माताओं को राहत दी है। यह भंडार भारत को विदेशी लेन-देन, कर्ज भुगतान और मुद्रा की स्थिरता बनाए रखने में मदद करता है।

Image

विदेशी मुद्रा भंडार (pic credit:istock)

Photo : iStock

Foreign Reserve: मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत के लिए राहत की खबर है। लगातार तीन हफ्तों तक गिरावट झेलने के बाद अब भंडार में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिली है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, 25 जुलाई 2025 को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2.7 अरब डॉलर बढ़कर 698.192 अरब डॉलर तक पहुंच गया है।

पिछले हफ्ते गिरा, इस हफ्ते आई बढ़त

इससे पहले के हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार में 1.18 अरब डॉलर की कमी आई थी। लेकिन अब इस बढ़त ने निवेशकों और नीति-निर्माताओं को राहत दी है। यह भंडार भारत को विदेशी लेन-देन, कर्ज भुगतान और मुद्रा की स्थिरता बनाए रखने में मदद करता है।

किन हिस्सों में हुई बढ़त?

फॉरेन करेंसी असेट्स (FCA)

विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा FCA होता है यानी दूसरे देशों की मुद्राओं में रखा गया भंडार। इस हफ्ते इसमें 1.316 अरब डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अब FCA का कुल आंकड़ा 588.926 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। यह यूरो, पाउंड और येन जैसी प्रमुख मुद्राओं में रखे गए भंडार को डॉलर में बदल कर मापा जाता है।

सोने का भंडार

भारत के स्वर्ण भंडार में भी अच्छी बढ़त देखने को मिली है। 25 जुलाई को समाप्त हफ्ते में सोने के भंडार में 1.206 अरब डॉलर का इजाफा हुआ और यह अब 85.704 अरब डॉलर हो गया है। पिछले हफ्ते भी इसमें 150 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी।

एसडीआर (Special Drawing Rights)

आईएमएफ द्वारा जारी खास 'मुद्रा अधिकार' यानी एसडीआर में भी 126 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। अब यह भंडार 18.809 अरब डॉलर हो गया है। इससे पिछले हफ्ते SDR में 119 मिलियन डॉलर की गिरावट आई थी।

IMF के पास जमा भंडार

भारत ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास जो भंडार जमा कर रखा है, उसमें भी इस हफ्ते 55 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। अब यह हिस्सा 4.753 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article