बिजनेस

सितंबर में बढ़ी रिटेल इन्फ्लेशन, अगस्त के औद्योगिक उत्पादन में गिरावट

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2022, 06:55 PM IST

Government Data: अप्रैल 2020 में कोरोनावायरस महामारी की वजह से देश के औद्योगिक उत्पादन पर काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ा था। तब यह 57.3 फीसदी नीचे आ गया था।

Image

नहीं मिल रही महंगाई से राहत, सितंबर में फिर हुआ इजाफा

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • मुद्रास्फीति को काबू में करने के लिए IMF ने आरबीआई की सराहना की।
  • हालांकि मुद्रास्फीति आरबीआई की तय सीमा से ऊपर बनी हुई है।
  • आगे जाकर मौद्रिक नीति के और सख्त होने का अनुमान है।

नई दिल्ली। बुधवार को सरकार ने रिटेल इन्फ्लेशन (Retail Inflation) और औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े जारी कर दिए हैं। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले महीने यानी सितंबर में भारत की खुदरा मुद्रास्फीति अगस्त के 7 फीसदी से बढ़कर पांच महीने के उच्च स्तर पर यानी 7.41 फीसदी पर पहुंच गई। आंकड़ा लगातार नौवें महीने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के ऊपरी बैंड से काफी ऊपर रहा। देश के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) की बात करें, तो अगस्त में इसमें 0.8 फीसदी की गिरावट आई है।

खुदरा मुद्रास्फीति के ताजा डेटा से केंद्रीय बैंक पर अधिक दबाव डलने की संभावना है। आरबीआई ने इस वित्तीय वर्ष में पहले ही रेपो रेट में 190 आधार अंकों की वृद्धि की है। सीपीआई बास्केट में करीब आधा हिस्सा खाद्य मुद्रास्फीति का होता है। सितंबर 2022 में यह 8.60 फीसदी उछली है, जबकि इससे पिछले महीने यानी अगस्त में यह 7.62 फीसदी थी।

केंद्र सरकार ने आरबीआई को मार्च 2026 को समाप्त होने वाली पांच साल की अवधि के लिए खुदरा मुद्रास्फीति को 4 फीसदी और 2 फीसदी के मार्जिन के साथ नियंत्रित करने के लिए अनिवार्य किया है।

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का कम हुआ प्रोडक्शन

मालूम हो कि एक साल पहले के समान महीने में यानी अगस्त 2021 में देश का औद्योगिक उत्पादन 13 फीसदी बढ़ा था। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) की ओर से बुधवार को जारी किए गए औद्योगिक उत्पादन सूचकांक के आंकड़ों से जानकारी मिली कि अगस्त 2022 में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का प्रोडक्शन 0.7 फीसदी सिकुड़ गया। इसके अतिरिक्त माइनिंग प्रोडक्शन में 3.9 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं बिजली का प्रोडक्शन 1.4 फीसदी बढ़ा है।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भारत में महंगाई पर काबू पाने के लिए मौद्रिक नीति को सख्त करने पर भारतीय रिजर्व बैंक की सराहना की है।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article