बिजनेस

Global Business Summit 2025: 'केवल 1 दशक में भारत टॉप 5 इकोनॉमी में हुआ शामिल', पीएम मोदी का ग्लोबल बिजनेस समिट में बड़ा बयान

Global Business Summit: ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट 2025 के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोलते हुए कहा कि भारत 2014 के बाद केवल एक दशक में दुनिया की टॉप 5 इकोनॉमी वाले देशों में शामिल हो गया।

Image

पीएम मोदी का बड़ा बयान

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • पीएम मोदी का बड़ा बयान
  • जल्द भारत बनेगा तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी
  • 1 दशक में 5वें नंबर पर आया भारत

Global Business Summit: ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट 2025 के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोलते हुए कहा कि भारत 2014 के बाद केवल एक दशक में दुनिया की टॉप 5 इकोनॉमी वाले देशों में शामिल हो गया। ये विकसित भारत की स्पीड है। वहीं 2014 में कांग्रेस ने लक्ष्य रखा था कि साल 2044 तक भारत को तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि आप अगले कुछ वर्षों में ही भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनते देखेंगे।

ये भी पढ़ें -

यहां देखें पीएम मोदी का संबोधन

''दृढ़ विश्वास से हो रहा विकास''

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज जो भारत का विकास हो रहा है, वो दृढ़ विश्वास से हो रहा है। कांग्रेस की सोच मौज करने की थी। तब इस बात की चर्चा ही नहीं होती थी कि बड़े रिफॉर्म से देश में कितना कुछ बदल सकता है।

ET NOW Global Business Summit 2025

तेजी से हो रहे आर्थिक बदलावों और डिजिटल परिवर्तन के दौर में, टाइम्स ग्रुप का ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट 2025 व्यापार और नीति के भविष्य पर बातचीत को प्रज्वलित कर रहा है। इस ऐतिहासिक सभा ने वैश्विक विकास के अगले चरण को आकार देने के लिए दूरदर्शी नेताओं, नीति निर्माताओं और इनोवेटर्स को एक साथ लाया है।

'Evolve, Emerge, Expand' थीम के अंतर्गत, ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट 2025 शिखर सम्मेलन - जो 15-16 फरवरी 2025 को नई दिल्ली के होटल ताज पैलेस में हो रहा है, यह सिर्फ एक उच्चस्तरीय सभा से कहीं अधिक है - यह एक ऐसे विश्व में लचीलेपन, नवाचार और रणनीतिक विकास का प्रमाण है, जो लगातार खुद को पुनर्परिभाषित कर रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article