बिजनेस

आयकर विभाग ने 22,000 लोगों को भेजा टैक्स नोटिस, ITR में घपलेबाजी का शक !

IT Dept Sent Notice To 22000 Peple: ये सभी इंटिमेशन नोटिस आकलन वर्ष (एसेसमेंट ईयर) 2023-24 के लिए फाइल टैक्स रिटर्न के लिए भेजे गए थे और सभी नोटिस पिछले 15 दिनों में ही भेजे गए हैं।

Image

आईटी विभाग ने 22000 लोगों को भेजा नोटिस

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • 22 लोगों को आयकर विभाग का नोटिस
  • आईटीआर के डेटा में पाई गई अनियमितता
  • आकलन वर्ष 2023-24 के लिए हैं नोटिस

IT Dept Sent Notice To 22000 Peple: आयकर विभाग (Income Tax Department) ने 22,000 करदाताओं (Taxpayers) को इंटिमेशन नोटिस भेजे हैं, जिनमें सैलरी पाने वाले, हाई नेटवर्थ वाले लोग (HNI) और ट्रस्ट शामिल हैं। इन लोगों को फॉर्म 16 या वार्षिक सूचना विवरण (एआईएस) में दी गई जानकारी या आयकर विभाग के पास उपलब्ध डेटा से उनके डिडक्शन न मैच होने के कारण ये नोटिस भेजे गये हैं।

आकलन वर्ष 2023-24 के लिए हैं नोटिस

ईटी सीएफओ की रिपोर्ट के अनुसार ये सभी इंटिमेशन नोटिस आकलन वर्ष (एसेसमेंट ईयर) 2023-24 के लिए फाइल टैक्स रिटर्न के लिए भेजे गए थे और सभी नोटिस पिछले 15 दिनों में ही भेजे गए हैं।

आयकर विभाग ने सैलरी वाले लगभग 12,000 टैक्यपेयर्स को ऐसे नोटिस भेजे जहां क्लेम किए गए टैक्स डिडक्शन की राशि और विभाग के अपना डेटा के बीच का अंतर 50000 रु से अधिक है।

कई मामलों में अंतर 50 लाख रु से अधिक

वहीं लगभग 8,000 ऐसे टैक्सपेयर्स को नोटिस भी भेजे गए हैं, जिन्होंने हिंदू अविभाजित परिवार (एचयूएफ) के तहत रिटर्न फाइल किया है, और दाखिल रिटर्न और विभाग के डेटा के बीच इनकम का अंतर 50 लाख रु से अधिक है। वहीं 900 एचएनआई ऐसे हैं, जिनकी आय का अंतर 5 करोड़ रु और उससे अधिक है। 1,200 ट्रस्ट और पार्टनरशिप फर्म ऐसे हैं, जिनकी आय का अंतर 10 करोड़ रु और उससे अधिक है।

घपलेबाजी का शक

कुल मिलाकर प्राइमरी डेटा एनालिटिक्स ने लगभग 2 लाख करदाताओं के आयकर रिटर्न में अनियमितता की पहचान की है, जहां इनकम डिक्लेरेशन या खर्च या बैंक खाते की डिटेल उनके बैंक या यूपीआई अकाउंट से जुड़े लेनदेन के आधार पर विभाग द्वारा इकट्ठे किए गए डेटा से मेल नहीं खाती है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article