बिजनेस

सोने का भाव आज का 17 जुलाई 2026: रेट में उलटफेर, अपने शहर में जानें 22K, 18K, 14K के दाम दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 17 July 2026: आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है, यहां 24 से लेकर 10 कैरेट के दाम जानिए।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-AI)

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 17 July 2026 : अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार बदलाव हो रहा है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने की कीमत 800 रुपये घटकर 1,45,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव आज 0.12% बढ़कर यानी 165 रुपये बढ़त के साथ 1,40,513 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 140348 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोने की कीमत 4,006.30 डॉलर प्रति औंस हो गई। वहीं, बुलियन्स अनुसार सोना 1,41,030 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक 1,41,679 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो दोपहर तक 1,41,264 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 1,41,159 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,42,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। आगे आप 24, 23, 22, 20, 18, 16, 14, 12 और 10 कैरेट सोने के ताजा रेट देख सकते हैं। साथ ही शहरों में ताजा रेट क्या है वो भी जानिए। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का आज का ताजा भाव, 17 जुलाई 2026

बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)

सोने की शुद्धता1 ग्राम10 ग्राम1 औंस1 तोला
24 कैरेट सोना₹14,103₹141,030₹399,813₹164,495
22 कैरेट सोना₹12,928₹129,278₹366,496₹150,787
20 कैरेट सोना₹11,753₹117,525₹333,178₹137,079
18 कैरेट सोना₹10,577₹105,773₹299,860₹123,371
16 कैरेट सोना₹9,402₹94,020₹266,542₹109,663
14 कैरेट सोना₹8,227₹82,268₹233,224₹95,955
12 कैरेट सोना₹7,052₹70,515₹199,907₹82,247
10 कैरेट सोना₹5,876₹58,763₹166,589₹68,539

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

सोने की शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट (999) 141679 रुपये प्रति 10 ग्राम141264 रुपये प्रति 10 ग्राम141159 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट (995) 141112 रुपये प्रति 10 ग्राम140698 रुपये प्रति 10 ग्राम140594 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट (916) 129778 रुपये प्रति 10 ग्राम129398 रुपये प्रति 10 ग्राम129302 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट (750) 106259 रुपये प्रति 10 ग्राम105948 रुपये प्रति 10 ग्राम105869 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट (585) 82882 रुपये प्रति 10 ग्राम82639 रुपये प्रति 10 ग्राम82578 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹142680₹130800₹107050
मुंबई₹142530₹130650₹106900
कोलकाता₹142530₹130650₹106900
चेन्नई₹142910₹131000₹109200
पटना₹142580₹130700₹106950
लखनऊ₹142680₹130800₹107050
मेरठ₹142680₹130800₹107050
अयोध्या₹142680₹130800₹107050
कानपुर₹142680₹130800₹107050
गाजियाबाद₹142680₹130800₹107050
नोएडा₹142680₹130800₹107050
गुरुग्राम₹142680₹130800₹107050
चंडीगढ़₹142680₹130800₹107050
जयपुर₹142680₹130800₹107050
लुधियाना₹142680₹130800₹107050
गुवाहाटी₹142530₹130650₹106900
जलगांव₹142530₹130650₹106900
इंदौर₹142580₹130700₹106950
अहमदाबाद₹142580₹130700₹106950
वडोदरा₹142580₹130700₹106950
सूरत₹142580₹130700₹106950
पुणे₹142530₹130650₹106900
नागपुर₹142530₹130650₹106900
नासिक₹142560₹130680₹106930
बैंगलोर₹142530₹130650₹106900
भुवनेश्वर₹142530₹130650₹106900
रायपुर₹142530₹130650₹106900
हैदराबाद₹142530₹130650₹106900

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमतें लगातार दूसरे दिन 1,46,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहीं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना 1,46,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा। वैश्विक बाजार में हाजिर सोना 29.54 डॉलर या करीब 1 प्रतिशत टूटकर 4,030.84 डॉलर प्रति औंस रह गया।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 499 रुपये की गिरावट के साथ 1,41,351 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 499 रुपये यानी 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,41,351 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,031.58 डॉलर प्रति औंस रह गया। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कमजोर हाजिर मांग के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय मांग संतुलित होने के कारण सोने की कीमत एक सीमित दायरे में रही। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि गुरुवार को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमत एक सीमित दायरे में रही, क्योंकि निवेशकों ने उम्मीद से कम अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों और पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक ऑगमोंट में शोध प्रमुख, रेनिषा चैनानी ने कहा कि चांदी की कीमतों में गिरावट आई क्योंकि पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष ने महंगाई कम होने की उम्मीदों को खत्म कर दिया और इस बात की चिंता बढ़ा दी कि तेल की बढ़ती कीमतें फेडरल रिजर्व को ब्याज दरों पर कदम उठाने के लिए मजबूर कर सकती हैं।

मिराए एसेट शेयरखान में जिंस प्रमुख, प्रवीण सिंह ने कहा कि विदेशी बाजार में हाजिर सोने की कीमत गिरकर करीब 4,033 डॉलर प्रति औंस रह गई, क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बना हुआ है और जमीनी हालात में कोई खास बदलाव नहीं आया है। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी है कि ईरान पर तब तक हमले जारी रहेंगे जब तक वह बातचीत की मेज पर वापस नहीं आ जाता।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article