बिजनेस

अगर आपके पास हैं 10 लाख रु, तो बिना जोखिम लिए कहां करें निवेश, यहां है तगड़े फायदे की उम्मीद

Where To Invest Rs 10 Lakh: फंड मैनेजरों की राय है कि जो लोग कम जोखिम लेने वाले परंपरागत निवेशक हैं, वे 10 लाख रु को 3 कैटेगरी में बांटें। इनमें इक्विटी फंड में से फ्लेक्सी कैप फंड में 1 लाख और बैलेंस्ड एडवांटेज फंड (बीएएफ) में 2 लाख रु निवेश करें। वहीं 5 लाख रु एफडी (पोस्ट ऑफिस या किसी बैंक) और 2 लाख रु गोल्ड (सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड) में निवेश करें।

Image

10 लाख रुपये कहां निवेश करें?

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • अपने निवेश पोर्टफोलियो को डायवर्सिफाई बनाएं
  • अलग-अलग जगह लगाएं पैसा
  • जोखिम लेने की क्षमता का रखें ध्यान

Where To Invest Rs 10 Lakh: जब शेयर बाजार (Stock Market) रिकॉर्ड हाई पर होता है तो निवेशकों के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह होती है कि निवेश कैसे और कहां किया जाए। निफ्टी के 20,000 पर पहुंचने के साथ ही कई निवेशकों के मन में यह सवाल हो सकता है कि क्या पैसा हाथ में रखा जाए और शेयर बाजार में गिरावट के बाद शेयर बाजार में पैसा लगाया जाए?

जानकार इस बात से सहमत हैं कि शेयर बाजार के कई हिस्सों में थोड़ी बहुत गिरावट आ सकती है, लेकिन वे पूरी तरह से शेयर बाजार से दूर रहने की सलाह नहीं देते। इसके बजाय, वे निवेशकों को सिम्पल प्रोडक्ट्स में पैसा लगाने और अपने पोर्टफोलियो में इक्विटी, एफडी और गोल्ड को शामिल कर उसे डायवर्सिफाई बनाने की सलाह देते हैं। अगर आपके पास 10 लाख रु हैं तो आपके लिए कौन-से निवेश ऑप्शन बेहतर हो सकते हैं, आगे जानिए।

कम जोखिम लेने वाले परंपरागत निवेशक

ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार फंड मैनेजरों की राय है कि जो लोग कम जोखिम लेने वाले परंपरागत निवेशक हैं, वे 10 लाख रु को 3 कैटेगरी में बांटें। इनमें इक्विटी फंड में से फ्लेक्सी कैप फंड में 1 लाख और बैलेंस्ड एडवांटेज फंड (बीएएफ) में 2 लाख रु निवेश करें। वहीं 5 लाख रु एफडी (पोस्ट ऑफिस या किसी बैंक) और 2 लाख रु गोल्ड (सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड) में निवेश करें।

कुछ बैलेंस्ड एडवांटेज फंड का एक साल का रिटर्न (वैल्यू रिसर्च के अनुसार)

  • एचडीएफसी बीएएफ : 22.51%
  • मोतीलाल ओसवाल बीएएफ : 20%
  • एसबीआई बीएएफ : 16.4%
  • फ्रैंकलिन बीएएफ : 15%

थोड़ा जोखिम लेने वाले निवेशक

जो लोग थोड़ा जोखिम लेने वाले निवेशक हैं, वे भी 10 लाख रु को 3 कैटेगरी में बांटें। इनमें इक्विटी फंड में से फ्लेक्सी कैप फंड में 2 लाख, इंडेक्स फंड में 2 लाख रु और मिड-स्मॉल कैप फंड में 1 लाख रु निवेश करें। वहीं 4 लाख रु एफडी (पोस्ट ऑफिस या किसी बैंक) और 1 लाख रु गोल्ड (सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड) में निवेश करें।

क्या है पोर्टफोलियो का डायवर्सिफिकेशन

निवेशकों को अपने पैसे को थोड़ा-थोड़ा अलग-अलग जगह निवेश करना चाहिए। इसके लिए अपने हिसाब से बेस्ट ऑप्शन चुनें। किसी जानकार की सलाह हैं और पोर्टफोलियो को डायवर्सिफाई बनाएं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article