IDFC First Bank Share Price: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने शनिवार को बताया कि मार्च 2025 में समाप्त चौथी तिमाही में उसका प्रॉफिट 58 प्रतिशत घटकर 304 करोड़ रुपये रह गया। निजी क्षेत्र के इस बैंक ने एक साल पहले इसी तिमाही में 724 करोड़ रुपए का प्रॉफिट कमाया था। ऐसा प्रोविजन में वृद्धि के कारण हुआ। इसी के चलते आज सोमवार को बैंक के शेयर में गिरावट दिख रही है। बैंक का शेयर 66.15 रु के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 63.71 रु पर खुलने के बाद करीब साढ़े 10 बजे 0.89 फीसदी या 1.35 फीसदी की गिरावट के साथ 65.26 रु पर है।
ये भी पढ़ें -
टोटल इनकम में हुई बढ़ोतरी
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने एक फाइलिंग में कहा कि तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय बढ़कर 11,308 करोड़ रुपये हो गई, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह 9,861 करोड़ रुपये थी।
तिमाही में ब्याज आय बढ़कर 9,413 करोड़ रुपये हो गई, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह 8,219 करोड़ रुपये थी।
दोगुने हो गए प्रोविजन
एसेट क्वालिटी के मोर्चे पर, बैंक का ग्रॉस NPA अनुपात मामूली रूप से सुधरकर 1.87 प्रतिशत हो गया, जबकि एक साल पहले यह 1.88 प्रतिशत था। इसी तरह, इसका शुद्ध एनपीए या बैड लोन पिछले वर्ष की मार्च तिमाही के 0.60 प्रतिशत से घटकर 0.53 प्रतिशत हो गया।
हालांकि, टैक्स को छोड़कर कुल प्रोविजन एक साल पहले इसी तिमाही के 722 करोड़ रुपये से दोगुना होकर 1,450 करोड़ रुपये हो गया।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
