बिजनेस

प्रॉपर्टी के कागज नहीं, फिर भी मिल सकता है Home Loan? जानिए क्या कहते हैं बैंक

Home loan: अपना सपनों का घर खरीदने की शुरुआत अक्सर लोन की से होती है। बहुत से लोग यह सोचते हैं कि जब तक घर के कागज हाथ में न हों, तब तक बैंक लोन की बात भी नहीं करेगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप घर पसंद करने से पहले भी होम लोन की पात्रता (Eligibility) चेक करवा सकते हैं और लोन मंजूर करवा सकते हैं।

Image

प्रॉपर्टी के कागज नहीं हैं फिर भी मिल सकता है Home Loan? (Photo: iStock)

Home loan: घर खरीदना हर व्यक्ति का सपना होता है और इस सपने को पूरा करने में होम लोन एक खास भूमिका निभाता है। लेकिन कई लोगों के मन में यह सवाल होता है कि क्या बिना प्रॉपर्टी के रजिस्ट्रेशन या डॉक्यूमेंट्स के भी होम लोन मिल सकता है? अगर आपके जेहन में भी यह सवाल है तो इसका जवाब समझना बेहद जरूरी है।

ICICI Bank की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, होम लोन लेने के लिए डॉक्यूमेंटेशन एक बेहद जरूरी प्रक्रिया होती है। बैंक या वित्तीय संस्थान ग्राहक की पहचान, आय और जिस प्रॉपर्टी को खरीदा जा रहा है, उसकी वैधता को जांचने के लिए दस्तावेज मांगते हैं।

प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट क्यों जरूरी होते हैं?

बैंक के अनुसार, जब आप होम लोन लेते हैं तो बैंक या लोन देने वाली संस्था आपकी प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज इसलिए मांगती है ताकि वे पूरी तरह से सुनिश्चित कर सकें कि सब कुछ सही और सुरक्षित है।

अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी के मामले में बैंक यह चेक करता है कि जिस बिल्डर से आप घर खरीद रहे हैं, वह भरोसेमंद और अच्छा है या नहीं। इससे यह पता चलता है कि प्रोजेक्ट सही तरीके से बन रहा है।

रेडी या रीसेल प्रॉपर्टी के मामले में बैंक यह सुनिश्चित करता है कि जो व्यक्ति प्रॉपर्टी बेच रहा है, वह असली मालिक है। साथ ही यह भी देखा जाता है कि प्रॉपर्टी पर कोई कानूनी समस्या या विवाद तो नहीं है।

बैंक आपके घर के डॉक्यूमेंट अपने पास रखता है, जब तक आपका लोन पूरा चुकता नहीं हो जाता। इससे बैंक को सुरक्षा मिलती है कि अगर लोन नहीं चुकाया गया, तो वह प्रॉपर्टी के जरिए अपना पैसा वापस ले सके।

क्या बिना डॉक्यूमेंट के लोन मिल सकता है?

बैंक के अनुसार, बिना प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट के होम लोन मिलना संभव नहीं है। बैंक किसी भी स्थिति में बिना वेरिफाइड डॉक्यूमेंट के लोन अप्रूव नहीं करता, क्योंकि इससे जोखिम बढ़ जाता है।

फिर क्या है विकल्प?

अगर आपने अभी तक कोई प्रॉपर्टी फाइनल नहीं की है, तो आप इंस्टेंट होम लोन का विकल्प चुन सकते हैं। इसमें बैंक आपकी आय और पात्रता के आधार पर एक अनुमानित लोन राशि तय कर देता है। इससे आपको यह समझने में मदद मिलती है कि आप कितना बजट लेकर घर खोज सकते हैं।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article