बिजनेस

IDBI Bank को मिला 3 करोड़ रु का GST डिमांड नोटिस, शेयर में आई 4 फीसदी की गिरावट

IDBI Bank Share Price: आईडीबीआई बैंक का शेयर बीएसई पर 88.80 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह 88.94 रु पर खुला और कारोबार के दौरान 84.95 रु तक फिसला। अंत में बैंक का शेयर 3.64 रु या 4.10 फीसदी की कमजोरी के साथ 85.16 रु पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की मार्केट कैपिटल 91,567.46 करोड़ रु है।

Image

आईडीबीआई बैंक को मिला टैक्स नोटिस

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • IDBI Bank को मिला GST नोटिस
  • 3 करोड़ रु का है नोटिस
  • शेयर में आई 4 फीसदी की कमजोरी

IDBI Bank Share Price: आईडीबीआई बैंक ने मंगलवार को कहा है कि इसे अधिक इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ लेने के लिए ब्याज और जुर्माने समेत 2.97 करोड़ रुपये का जीएसटी डिमांड नोटिस (GST Demand Notice) मिला है। बैंक की तरफ से स्टॉक एक्सचेंजों को दी गई जानकारी में कहा गया है कि कि देहरादून राज्य कर विभाग (Dehradun State Tax Department) ने आईटीसी के कथित अतिरिक्त लाभ और उपयोग के लिए वित्त वर्ष 2018-19 से जुड़े माल एवं सेवा कर (जीएसटी) नियमों के तहत एक आदेश जारी किया है। टैक्स नोटिस मिलने से बैंक के शेयर में आज 4 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है।

ये भी पढ़ें -

कितना गिरा शेयर

आईडीबीआई बैंक का शेयर बीएसई पर 88.80 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह 88.94 रु पर खुला और कारोबार के दौरान 84.95 रु तक फिसला। अंत में बैंक का शेयर 3.64 रु या 4.10 फीसदी की कमजोरी के साथ 85.16 रु पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की मार्केट कैपिटल 91,567.46 करोड़ रु है।

आईडीबीआई बैंक करेगा अपील

आईडीबीआई बैंक को मिले आदेश में 1.42 करोड़ रुपये की टैक्स डिमांड के साथ बैंक पर 1.41 करोड़ रुपये का ब्याज और 14 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। आईडीबीआई बैंक ने कहा है कि बैंक कानून के मुताबिक इस मामले में अपील सहित उचित कानूनी तरीका अपनाने के बारे में विचार कर रहा है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article