बिजनेस

IBL Finance IPO: आईबीएल फाइनेंस के IPO का प्राइस बैंड सेट, 9 जनवरी को खुलेगा; रख लें पैसा

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jan 4, 2024, 05:23 PM IST

IBL Finance IPO: BL Finance IPO: आईबीएल फाइनेंस (IBL Finance) का आईपीओ (IPO) 9 जनवरी को खुलेगा। यह 2024 का पहला SME IPO होगा। कंपनी की योजना इसके जरिए कंपनी ने 34.30 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई की है।

Image

यह 2024 का पहला SME IPO होगा।

Photo : Times Now Digital

IBL Finance IPO: आईबीएल फाइनेंस (IBL Finance) का आईपीओ (IPO) 9 जनवरी को खुलेगा। यह 2024 का पहला SME IPO होगा। कंपनी की योजना इसके जरिए कंपनी ने 34.30 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई की है। इस इश्यू में 11 जनवरी तक बोली लगाई जा सकेगी। जबकि एंकर निवेशक, 8 जनवरी को ही बोली लगा सकते हैं। IBL Finance IPO के लिए प्राइस बैंड 51 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। निवेशक 2000 शेयरों के लॉट में निवेश कर सकते हैं। बता दें कि IBL Finance फिनटेक बेस्ड फाइनेंशियल सर्विसेज मुहैया कराती है। प्लेटफॉर्म की शुरुआत अगस्त 2017 में हुई थी।

पब्लिक इश्यू में IBL Finance 67.25 लाख नए शेयर जारी करेगी। IPO के लिए फेडएक्स सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड (Fedex Securities Pvt Ltd) बुक रनिंग लीड मैनेजर है और बिगशेयर सर्विस प्राइवेट लिमिटेड (Bigshare Services Private Limited) रजिस्ट्रार है। इश्यू क्लोज होने के बाद शेयरों की लिस्टिंग 16 जनवरी को NSE SME पर हो सकती है। कंपनी ने अगस्त 2023 में मार्केट रेगुलेटर SEBI को IPO के लिए डीआरएचपी (Draft Red Herring Prospectus) जमा किया था।

प्रमोटर्स की कितने हिस्सेदारी

IBL Finance के प्रमोटर मनीष पटेल, पीयूष पटेल और मनसुखभाई पटेल हैं। वर्तमान में प्रमोटर्स की कंपनी में हिस्सेदारी 85.55 प्रतिशत है। अगस्त 2023 तक कंपनी की गुजरात और महाराष्ट्र के बड़े शहरों में 7 ब्रांच थीं। वित्त वर्ष 2022-23 में IBL Finance का रेवेन्यू 307.59 प्रतिशत और शुद्ध मुनाफा 351.28 प्रतिशत बढ़ा था। 31 मार्च 2023 तक कंपनी का रेवेन्यू 13.33 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 1.92 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article