बिजनेस

SIP को कैंसल या पॉज करना है? जानें आसान तरीका

कई बार परिस्थितियां ऐसी बन जाती हैं जब SIP को रोकने या बंद करने की जरूरत पड़ती है। उदाहरण के तौर पर अगर म्यूचुअल फंड का प्रदर्शन खराब हो या किसी और वित्तीय जरूरत के लिए पैसे चाहिए हों। ऐसे में निवेशक अपने SIP को कैंसिल, एडिट या पॉज कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि Groww ऐप और Zerodha Coin ऐप पर यह प्रक्रिया कैसे होती है।

Image

SIP pause

आज के समय में म्यूचुअल फंड में निवेश करना लोगों के लिए न सिर्फ बचत का साधन बन गया है, बल्कि लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न पाने का भी जरिया है। खासकर सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) निवेशकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। SIP की मदद से लोग हर महीने अनुशासित तरीके से निवेश करते हैं और लंबे समय में अच्छा फंड तैयार कर पाते हैं। हालांकि, कई बार परिस्थितियां ऐसी बन जाती हैं जब SIP को रोकने या बंद करने की जरूरत पड़ती है। उदाहरण के तौर पर अगर म्यूचुअल फंड का प्रदर्शन खराब हो या किसी और वित्तीय जरूरत के लिए पैसे चाहिए हों।

ऐसे में निवेशक अपने SIP को कैंसिल, एडिट या पॉज कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि Groww ऐप और Zerodha Coin ऐप पर यह प्रक्रिया कैसे होती है।

Groww ऐप पर SIP कैंसिल करने का तरीका

1. Groww ऐप खोलकर होम स्क्रीन पर जाएं।

2. "Mutual Funds" सेक्शन पर टैप करें।

3. ‘SIP’ ऑप्शन चुनें।

4. उस SIP को सेलेक्ट करें जिसे आप बंद करना चाहते हैं।

5. ऊपर दाईं ओर दिए गए Cancel SIP पर टैप करें।

6. कैंसिल करने का कारण दर्ज करें।

7. कन्फर्म करके प्रक्रिया पूरी करें।

अगर आप SIP में बदलाव करना चाहते हैं तो:

  • डैशबोर्ड में जाकर अपनी SIP लिस्ट खोलें।
  • जिस SIP में बदलाव करना है उसे चुनें।
  • स्क्रीन के निचले हिस्से में Edit SIP विकल्प पर टैप करें और बदलाव सेव कर लें।

Zerodha के Coin ऐप पर SIP कैंसिल करने का तरीका

  1. Coin ऐप खोलें और उस फंड को चुनें जिसमें SIP चल रही है।
  2. बदलाव के लिए Modify SIP पर टैप करें, आवश्यक परिवर्तन करें और "Modify" पर क्लिक करें।
  3. SIP को पूरी तरह बंद करने के लिए
  4. उस फंड पर टैप करें जिसे आप रोकना चाहते हैं।
  5. मेनू बटन पर टैप करें।
  6. वहां से Pause विकल्प चुनें।

SIP एक लंबी अवधि का निवेश है, लेकिन हालात के हिसाब से कभी भी इसे कैंसिल, एडिट या पॉज किया जा सकता है। निवेशक को बस अपने ऐप (Groww या Zerodha Coin) में जाकर सही विकल्प चुनना होता है।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article