बिजनेस

Gopal Snacks IPO Allotment Status: कैसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 12, 2024, 11:08 AM IST

Gopal Snacks IPO Allotment Status:गुजरात के राजकोट बेस्ड नमकीन बनाने वाली कंपनी Gopal Snacks ने 650 करोड़ रुपए जुटाने के लिए IPO लॉन्च किया था। अब जिन्होंने इस आईपीओ के लिए अप्लाई किया था उसके अलॉटमेंट का इंतजार कर रहे हैं।

Image

Gopal Snacks IPO Allotment Status: कैसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

Gopal Snacks IPO Allotment Status: स्नैक्स बनाने वाली कंपनी का IPO में निवेश का 11 मार्च को करीब 10 गुना भरकर बंद हो गया। एक्सचेंज पर शेयर की 14 मार्च को लिस्टिंग है। उससे पहले आज (12 मार्च) अलॉटमेंट है। गुजरात के राजकोट बेस्ड नमकीन बनाने वाली कंपनी Gopal Snacks ने 650 करोड़ रुपए जुटाने के लिए IPO लॉन्च किया।

Gopal Snacks IPO: Check Allotment Status: कैसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

Step 1: BSE के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और 'Status of Issue Application' पर क्लिक करें या https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर डायरेक्ट विजिट करें।

Step 2: सेक्शन में ‘Issue Type’ पर जाएं और‘Equity’ पर क्लिक करें।

Step 3: ड्रॉपडाउन मेन्यू से ‘Gopal Snacks’ चुनें।

Step 4: अपना एप्लीकेशन नंबर या PAN नंबर भरें।

Step 5:'I am not a Robot' पर क्लिक करें और सबमिट करें।

Gopal Snacks IPO: कब खुला था आईपीओ

गोपाल स्नैक्स आईपीओ 6 मार्च को खुला और 11 मार्च को बंद हुआ। आईपीओ का इश्यू प्राइस 401 रुपए तय किया गया था। इसमें 37 शेयर के लॉट साइज पर पैसे लगा सकते थे। इसका इश्यू साइज 650 करोड़ रुपए था है। और लिस्टिंग डेट 14 मार्च है।

Gopal Snacks: क्या करती है कंपनी?

गोपाल स्नैक्स की शुरुआत साल 1999 में हुई, जोकि FMCG सेक्टर की कंपनी है। ये भारत और विदेशों में एथनिक और वेस्टर्न स्नैक्स समेत प्रोडक्ट्स तैयार करती है। एथनिक स्नैक्स में नमकीन और गाठिया बनाती है। साथ ही वेस्टर्न स्नैक्स जैसे वेफर और अन्य प्रोडक्ट्स तैयार करती है। पापड़, बेसन, नूडल्स और सोन पापड़ी जैसे आइटम भी तैयार करती है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article