बिजनेस

CRCS- Sahara India Refund Portal 2023: सहारा रिफंड पोर्टल cooperation.gov.in पर ऐसे करें अप्लाई, मिलेगा डूबा पैसा

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Jul 19, 2023, 12:10 PM IST

CRCS- Sahara India Refund Portal Online Application Form 2023 Link at www.cooperation.gov.in: सहारा रिफंड पोर्टल पर अप्लाई करने से पहले ऐसे निवेशक जिन्होंने 22 जुलाई 2022 से पहले सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड लखनऊ, सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसायटी लिमिटेड भोपाल, हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, कोलकाता में पैसा जमा किया वह पोर्टल cooperation.gov.in पर अप्लाई कर सकेंगे।

Image

SAHARA REFUND PORTAL AND APPLICATION PROCESS

Sahara India Refund Portal Online Application Form 2023: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को सहारा रिफंड पोर्टल लांच कर दिया है। अब सहारा के वे निवेशक, जिनका पैसा सहारा में पैसा फंसा हुआ है, वह पोर्टल पर जरूरी दस्तावेज जमा कर रिफंड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके तहत एप्लीकेशन का स्टेटस 45 दिन के अंदर कंफर्म कर दिया जाएगा। इस दौरान यह बात ध्यान रखने की है कि पोर्टल पर केवल एक बार ही अप्लाई किया जा सकेगा। ऐसे में सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ सही तरीके से अप्लाई करना बेहद जरूरी है। ऐसे में आइए जानते हैं कैसे अप्लाई करना होगा।

CRCS- Sahara Refund Portal: ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले cooperation.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा। जहां सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल का टैब मिलेगा। जिस पर क्लिक करने के बाद लॉग इन करना होगा। इसके अलावा https:/mocrefund.crcs.gov.in/ इस लिंक पर डायरेक्ट क्लिक कर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।
  • इसके लिए आधार से जुड़ा बैंक अकाउंट नंबर होना चाहिए
  • इसके बाद पोर्टल पर जाकर मांगी गई डिटेल फीड करनी होगी।
  • उसके बाद आपको एक ओटीपी मिलेगा
  • जिसे फीड करने के बाद आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।
  • इसके बाद जमाकर्ता लॉगइन टैब पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आधार के डिटेल के इस्तेमाल करने की सहमति देनी होगा।
  • इसके बाद नाम, बैंक आदि की डिटेल का पेज खुलेगा, उसे सही से चेक करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • इसका बाद दावा अनुरोध फॉर्म भरना होगा। जहां सभी जमा रसीद की डिटेल और उसके दस्तावेज अपलोड करना होगा। इसमें सोसाइटी का नाम आदि भरना होगा।
  • अगर कुल जमा राशि 50 हजार से ज्यादा है तो फिर पैन डिटेल देनी होगी।
  • सत्यापन करने से पहले से सभी डिटेल चेक कर लें, क्योंकि रिफंड के लिए एक ही बार मौका मिलेगा।
  • दावों को सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट निकाल लें, जिस पर आपको अपनी लेटेस्ट फोटो लगानी होगी।
  • फॉर्म पर हस्ताक्षर करने के बाद उसे पोर्टल पर अपलोड करना होगा।

इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा

इसके बाद 30 दिनों के अंदर दावे को सत्यापित किया जाएगा। उसके बाद 15 दिन के अंदर दूसरे वैरिफिकेशन करेंगे। अनुमोदन होने पर आधार से जुड़े बैंक खाते में पैसा रिफंड हो जाएगा। अगर किसी बात को लेकर कंफ्यूजन है तो दावा सबमिट करने से पहले रिफंड पोर्टल पर मौजूद F&Q जरूर पढ़ लें।

अप्लाई करने से पहले इन चीजों को कर लें तैयार

सहारा रिफंड पोर्टल पर अप्लाई करने से पहले ऐसे निवेशक जिन्होंने 22 जुलाई 2022 से पहले सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड लखनऊ, सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसायटी लिमिटेड भोपाल, हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, कोलकाता में पैसा जमा किया वह पोर्टल पर अप्लाई कर सकेंगे।

इसके अलावा 29 मार्च 2023 से स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड हैदराबाद में पैसा निवेश किया, वह लोग रिफंड के लिए अप्लाई कर सकेंगे।

साथ ही पोर्टल पर अप्लाई करने से पहले जमा की गई रकम के दस्तावेज सभी इकट्ठा कर लें। जिससे कि बाद में कोई दिक्कत नहीं हो।

प्रशांत श्रीवास्तव
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article